Mushroom Health Benefits: आपने हर मौसम में सब्जी बाजार में मशरूम देखा होगा. मशरूम एक ऐसी खास सब्जी है जिसका स्वाद किसी भी डिश में डालने पर लाजवाब हो जाता है. मशरूम का इस्तेमाल करके कई स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. आप इसे हर मौसम में खा सकते हैं लेकिन सर्दियों में इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.
मशरूम खाने के फायदे (Benefits of Eating Mushroom)
यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है. साथ ही इसमें मौजूद गुण शरीर में खून बढ़ाने में काफी मददगार साबित होते हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
मशरूम खाने से खून बढ़ाने में मदद मिलती है क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो खून बनाने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद आयरन की मात्रा शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद करती है. इससे खून का निर्माण आसानी से होता है. मशरूम में पाया जाने वाला विटामिन बी12 भी खून बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. साथ ही मशरूम में मौजूद फोलिक एसिड की मात्रा खून बनाने में मदद करती है.
मशरूम में मौजूद प्रोटीन और कॉपर की मात्रा शरीर के विकास में काफी मददगार होती है. मशरूम आपका एनीमिया से बचाव करता है.
जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए मशरूम फायदेमंद है. इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं. मशरूम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप सर्दी, खांसी आदि कई समस्याओं से बचे रह सकते हैं, इसलिए सर्दियों के मौसम में मशरूम जरूर खाएं.
मशरूम खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है. अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं तो डाइट में मशरूम को शामिल कर सकते हैं. वहीं, विटामिन-ए से भरपूर मशरूम खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों को दृष्टि दोष से बचाता है.
मशरूम को कई तरह से खाया जाता है. इसे कई तरह की रेसिपी के साथ सब्जी बनाकर भी खाया जा सकता है. इसका सेवन करने के लिए आप सूप बनाकर भी इसे अपने खाने में शामिल कर सकते हैं. आजकल इसका इस्तेमाल पॉपुलर पिज्जा और पास्ता में भी किया जा रहा है. हालांकि, मशरूम खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है, खासकर अगर आपको कोई बीमारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं