Garlic With Desi Ghee Health Benefits: आपके किचन में पाए जाने वाले मसाले और कई सारी सब्जियां ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करते हैं बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम आपको दो ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही कई तरह की बीमारियां को जड़ से खत्म करने में भी मदद करती हैं. हम सभी अपने खाने में लहसुन और देसी घी खाते हैं और ये दोनों ही खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करते हैं. लहसुन और घी दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होते हैं. इसके साथ ही लहसुन जिसके बिना कई घरों में खाना बनाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है.
लहसुन के फायदे
बात करें लहसुन की तो इसे एक पारंपरिक औषधि के रूप में भी जाना जाता है, पुराने समय से इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में किया जाता है. लहसुन में एलिसिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार है. इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीज,सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर मौजूद होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लहसुन का सेवन आप कच्चा और पक्का दोनों ही तरीकों से कर सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लहसुन को देसी घी में फ्राई कर के खाने से कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मददगार साबित होता है. इसके साथ ही देसी घी इसके तीखेपन को कम करने में मदद करता है जिससे इसको खाना आसान हो जाता है.
देसी घी के साथ कैसे करें लहसुन का सेवन
लहसुन का सेवन देसी घी के साथ करना किसी अमृत से कम नही है. इसे खाने से पहले रात में छीलकर भिगोकर रख दें और दूसरे दिन देसी घी में इसे फ्राई करके खाएं. देसी घी में फ्राई होने के बाद इसका स्वाद और तासीर दोनों बदल जाते हैं. आइए जानते हैं यह किन रोगों में है फायदेमंद.
लहसुन को घी में फ्राई करके खाना इन बीमारियों में है फायदेमंद
100 गुना तेजी से बढ़ेगा विटामिन-बी12, बस इस तरीके से आज से ही पीना शुरू कर दें इस दाल का पानी
स्ट्रोक का खतरा नही रहता
लहसुन को घी में भूनकर खाने से ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचा जा सकता है. इसके साथ ही यह आपके बीपी को भी नॉर्मल रखने में मददगार है.
स्ट्रांग इम्यूनिटी
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है उनके लिए हर रोज देसी घी में फ्राई लहसुन का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है.
ऑटो इम्यून डिजीज से होता है बचाव
लहसुन को घी के साथ भूनकर खाने से ऑटो इम्यून डिजीज जैसे गठिया, ल्यूपस, मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS), और क्रोनिक सूजन जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है.
बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालना
लहसुन में कई एक्टिव कंपाउंड जैसे एलिसिन और सैपोनिन पाए जाते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. ये तत्व बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मददगार हैं.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं