इंडियंस को इंडो-चाइनीज फूड से एक अलग ही प्यार होता है. फ्राइड राइस, स्प्रिंग रोल और नूडल्स जैसे कई फूड आइटम्स हैं जो लोगों की फेवरेट फूड लिस्ट में शामिल होते हैं. चाउमीन को हम एक ऐसा इंडो-चाइनीज़ डिश कह सकते हैं जो अमूमन हर किसी को पसंद होता है. फिर वो चाहे स्ट्रीट साइड में मिल रहा हो या फिर वो किसी रेस्तरां में सर्व किया गया है. यह स्वादिष्ट नूडल व्यंजन पूरे देश में पसंदीदा है. इसे वेज और नॉनवेज दोनों तरीकों से बनाया जा सकता है. क्या आपने कभी घर पर नूडल्स बनाने की कोशिश की है लेकिन रेस्तरां स्टाइल नहीं बन पाई है? अगर हैं तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नही है. हम आपका आज बताएंगे घर पर टेस्टी रेस्तरां स्टाइल वेज चाउमीन रेसिपी. तो, बिना किसी देरी के, चलिए करते हैं शुरूआत!

वेज चाउमीन और शेज़वान नूडल्स के बीच अंतर क्या है?
वेज चाउमीन और शेज़वान नूडल्स दिखने में एक जैसे हो सकते हैं, लेकिन स्वाद और फ्लेवर में ये अलग-अलग होते हैं. चाउमीन का स्वाद हल्का, नमकीन होता है, जबकि शेज़वान नूडल्स स्पाइसी और मसालेदार होती है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वेज चाउमीन कैसे बनाएं
वेज चाउमीन बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को पैन में भून लें. फिर, सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस और सिरका डालें. काली मिर्च और नमक डालें, लेकिन नमक थोड़ा संभल कर डालें क्योंकि इन सभी सॉस में सॉल्ट रहता है. ज़्यादा नमक इसको खराब कर सकता है. सब्जियों को दो मिनट तक पकाने के बाद इसमें उबले हुए नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए.
घर पर वेज चाउमीन बनाने की टिप्स ( How to make Restaurant Style Noodles at Home)
नूडल्स को अच्छी तरह उबाल लें
पानी के एक बर्तन में नमक और थोड़ा सा जैतून का तेल डालकर उबाल लें. नूडल्स डालें और तब तक पकाएँ जब तक वो नरम न हो जाएँ.
नूडल्स को चिपकने से रोकें
नूडल्स को तुरंत छान लें और उन्हें पूरी तरह ठंडा होने तक ठंडे बहते पानी से धो लें. उन पर एक बड़ा चम्मच तेल छिड़कें और अच्छे से मिला दें.
सब्जियाँ भून लें
एक भारी तले वाले पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. लहसुन, अदरक-लहसुन और प्याज को तेज आंच पर तब तक भूनें जब तक प्याज सुनहरा भूरा न हो जाए. लगातार हिलाते हुए मशरूम, लाल और हरी शिमला मिर्च और गाजर डालें.
गार्निश लिए हरी मिर्च
गार्निश के लिए सिरके में भिगोई हुई हरी मिर्च का एक छोटा बाउल अलग रखें. इससे डिश का स्वाद बढ़ जाता है.
इसे सही मसाला दें
सब्जी के मिश्रण में नमक, काली मिर्च, टमाटर सॉस, मिर्च सॉस, सोया सॉस और सिरका मिलाएं. और सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें जिससे सभी चीजें नूडल्स में सही से मिक्स हो जाएं.
नूडल्स डालने का समय
उबले हुए नूडल्स को सब्जी के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं