विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2022

Holi Popular Recipes: होली के लिए इन व्यंजनों को पहले से बना कर करें स्टोर

Holi Special Recipes: होली का समय नजदीक आ रहा है जिसमें हर घर में पकवानों की लिस्ट बनना शुरू हो गई होगी. घर पर आने वाले मेहमानों से लेकर घर के बच्चों और बुजुर्गों तक सभी को होली पर टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स का बेसब्री से इंतजार रहता है.

Holi Popular Recipes: होली के लिए इन व्यंजनों को पहले से बना कर करें स्टोर
Holi 2022 Recipes: इन स्नैक्स और स्वीट्स के साथ बढ़ाएं होली की ख़ुशी और स्वाद

होली रंगों का त्यौहार है और पूरे देश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस त्यौहार पर लोग गुझिया, मालपुआ, दही भल्ले जैसे ढेर सारे पकवान बनाते हैं. खासतौर से भारत में, कोई भी उत्सव अच्छे खाने के बिना पूरा नहीं होता है. होली (Holi 2022) का समय नजदीक आ रहा है जिसमें हर घर में पकवानों की लिस्ट बनना शुरू हो गई होगी. घर पर आने वाले मेहमानों से लेकर घर के बच्चों और बुजुर्गों तक सभी को होली (Holi Traditional Recipe) पर टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं होली के उन व्यंजनों के बारे में जिन्हें आप पहले से बनाकर स्टोर कर सकते हैं.

होली पर बनाए जाने वाले पारंपरिक पकवान-

1. गुझिया-

होली के शुभ अवसर पर क्लासिक होली मिठाई बहुत जरूरी है. स्वादिष्ट स्टफिंग और एक कुरकुरी बाहरी परत के साथ ये मिठाई आपको बचपन से आपकी होली की यादों की याद दिला देगी. गुझिया के बिना होली का त्योहार समझो अधूरा है. ऐसे में आप होली से पहले खोए की गुजिया बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इसे न सिर्फ घर पर बच्चे और बड़े एंजॉय करेंगे बल्कि होली पर आने वाले मेहमानों के लिए भी ये एक बढ़िया और स्वादिष्ट नाश्ता हो सकता है. 

tr6n1f88

2. नमक पारे- 

ये स्नैक होली गेट-टुगेदर पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है. इसे बनाना आसान है और बिना ज्यादा समय और मेहनत लगाए इसे घर पर तैयार किया जा सकता है. इस आसान चटपटे व्यंजन को बनाने के लिए आपको बस कुछ प्रमुख सामग्री जैसे मैदा, नमक, हींग, काली मिर्च, जीरा और घी चाहिए. अपने नमक पारे को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे पुदीने की चटनी में डिप के साथ परोस सकते हैं. 

3. बेसन के लड्डू- 

होली का त्यौहार और बेसन के लड्डू ना बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता. किसी भी त्यौहार पर अपना मुंह मीठा करने के लिए बेसन के लड्डू सबसे बढ़िया ऑप्शन हैं. सभी को बेसन के लड्डू बहुत पसंद होते हैं. देसी घी से बने ये  स्वादिष्ट बेसन के लड्डू आप घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसे लंबे समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं. तो इस होली घर पर बनाएं बेसन के लाजवाब स्वादिष्ट लड्डू और घरवालों के साथ साथ लड्डू से करें मेहमान नवाजी. 

4. बर्फी-

बर्फी सबसे ज्यादा खाई और पसंद की जाने वाली मिठाई है जिसे दूध, चीनी और मूंगफली या आटे से बनाया जाता है. आप चाहें तो खोए या फिर नारियल की बर्फी बना सकते हैं. इन्हें जमने तक पकाया जाता है और उसके बाद पीसेस में काट लिया जाता है. होली पर आप घर में बर्फी बनाकर इसे स्टोर करके रख सकते हैं. बर्फी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप उस पर ड्राई फ्रूट की गार्निशिंग कर सकते हैं.

 5. शक्कर पारे-

जिस तरह कोई भी त्यौहार नमक पारे के बिना पूरा नहीं होता. ठीक उसी तरह शक्कर पारे का स्वाद भी त्यौहार  की खुशी में मिठास भरने का काम करता है. होली के मौके पर लगभग हर घर में शक्कर पारे बनाए जाते हैं. शक़्कर पारे खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं इन्हें बनाना उतना ही आसान होता है. खास बात ये है कि आप इसे लंबे समय तक बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं. शक्कर की चाशनी में डूबे हुए शक़्कर पारे होली के रंग में खुशियों के रंग घोल सकते हैं.

Expert Explains: पहले ही जानें कि प्रोस्‍टेट कैंसर होगा या नहीं! | Prostate Cancer Genetic Testing

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Holi 2022, Holi Snacks And Sweets, होली पर बनाएं ये स्नैक्स और मिठाइयां, Holi Special Recipes, Holi Special Recipes In Hindi, Holi 2022 Date, Holi 2022 Date And Time, Holi 2022 Date In India, Holi 2022 Shubh Muhurat, Holi 2022 Recipes, Holi 2022 Panchang, Holi Traditional Dishes, Holi Popular Recipes, होली 2022 कब है, 2022 होली, Hoil Advance Recipes, Store These Recipes For Holi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com