- रोजाना अखरोट के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.
- कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हाइड्रेटेड रखता है.
- स्किन के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है.
Skin Care Diet In Hindi: खूबसूरत दिखना भला किसे पसंद नहीं. हर कोई सुंदर और खूबसूरत दिखना चाहता है, और इसके लिए घरेलू उपायों से लेकर पार्लर तक का सहारा लेते हैं लेकिन, बार-बार पार्लर जाना जेब पर भारी पड़ सकता है. कई लोग स्किन को बेदाग और खूबसूरत (Glowing Skin) बनाने के लिए महंगी क्रीम और केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन केमिकल प्रोडक्ट स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं. असल में हमारे शरीर को जितना पोषण की जरूरत होती है उतनी ही जरूरत होती है स्किन को. स्किन (Skin Care) को अंदर से हेल्दी रखने के लिए आप अपनी डाइट में न्यूट्रिएंट रिच फूड्स को शामिल कर सकते हैं. तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बताते हैं, जो सेहत और सुंदरता को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं.
इन चीजों को डाइट में करें शामिल स्किन के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त- These 4 Food For Healthy And Glowing Skin:
1. ब्रोकली-
ब्रोकली एक हरी सब्जी है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, जिंक, विटामिन ए और विटामिन सी स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं. ब्रोकली (Broccoli for skin Health) को डाइट में शामिल कर स्किन का कोलेजन लेवल भी बैलेंस रख सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

2. अखरोट-
अखरोट में मौजूद फैटी एसिड, ओमेगा 3, विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट, सेलेनियम और प्रोटीन स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. रोजाना अखरोट (Walnut for skin) के सेवन से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है.
3. टमाटर-
टमाटर हर घर में रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जी में से एक है. टमाटर (Tomato for skin) को जूस, सलाद, सूप और सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. टमाटर में कई तरह के कैरोटीनॉयड पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
Keto Diet: क्या है कीटो डाइट? वजन घटाने में कैसे करती है मदद, यहां देखें Keto रेसिपीज
4. कोको-
कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही इसके ग्लो को भी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप चॉकलेट शेक या डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate) का सेवन कर सकते हैं.
How Much Vitamin D | Vitamin-D Side Effects: खतरनाक है विटामिन डी की ओवरडोज! हो सकते हैं ये नुकसान
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं