विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2017

सुनील ग्रोवर को चुभ गई कपिल शर्मा के साथी की यह बात, हो गए किकू शारदा से नाराज!

किकू शरदा ने अपने एक ट्वीट से 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ चुके स्टार्स को नाराज कर दिया है. बताया जा रहा है सुनील ग्रोवर, अली अगसर, सुगंघा मिश्रा को किकू के ट्वीट से धक्का लगा है.

सुनील ग्रोवर को चुभ गई कपिल शर्मा के साथी की यह बात, हो गए किकू शारदा से नाराज!
  • कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के शो के बारे में किकू शारदा ने किया ट्वीट
  • 'द कपिल शर्मा शो' की अधिक टीआरपी आने पर किकू ने लिखा- भगवान दयालु है
  • किकू के ट्वीट से नाराज हुए सुनील ग्रोवर, अली असगर और सुगंधा मिश्रा!
नई दिल्ली: कॉमेडियन किकू शारदा एकलौते ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हुए विवाद के बावजूद भी कपिल शर्मा का साथ दिया. कथित तौर पर फ्लाइट में कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर और विमान में बैठे अन्य लोगों के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, अली असगर, सुमोना चक्रवर्ती, सुगंधा मिश्रा ने 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया था. इसी टीम के सदस्य किकू शारदा ने कपिल शर्मा का साथ नहीं छोड़ा. हाल ही में आईं खबरों की मानें तो किकू शारदा ने सुनील ग्रोवर को नाराज कर दिया है. नाराजगी की वजह किकू का सुनील और कपिल की तुलना करना बताया जा रहा है.
 

A post shared by Kiku Sharda (@kikusharda) on

हाल ही में किकू शारदा ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिससे सुनील ग्रोवर नाराज हो गए हैं. दरअसल, एक फैन ने किकू शारदा के हालिया पोस्ट पर कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' और सुनील ग्रोवर के प्रमोशनल एपिसोड (सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट) की टीआरपी साझा की. फैन ने लिखा, "25वें हफ्ते में द कपिल शर्मा शो की टीआरपी 2.0 और सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट की टीआरपी 1.7 रही." इस ट्वीट के जवाब में किकू ने लिखा, 'भगवान दयालु है...' बेशक किकू के इस ट्वीट को पढ़ सुनील ग्रोवर को धक्का लगा होगा, उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि किकू ऐसा कर सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, न सिर्फ सुनील ग्रोवर बल्कि अली असगर और सुगंधा मिश्रा भी किकू से नाराज हैं!

देखें, किकू शारदा का ट्वीट...
kiku sharda

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों शो की तुलना करना ठीक नहीं है. सुनील ग्रोवर के शो 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' और 'द कपिल शर्मा शो' के प्रचार की रणनीतियों में भी काफी अंतर था. सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' को प्रमोट करने के लिए 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' को प्रसारित किया गया था. 18 जून को प्रसारित हुए इस एपिसोड को अंतिम क्षण में तय वक्त से एक घंटे पहले दिखाया गया था. इंडिया-पाक चैंपियंस ट्रॉफी के फिनाले की वजह से शो को ऐन मौके पर प्रीपोन किया गया था. 

गौरलतब है कि, सुनील ग्रोवर और बाकी टीम मेंबर्स के शो में वापस न आने की वजह से 'द कपिल शर्मा शो' की टीआरपी बेहद कम हो गई थी. खबरें तो ऐसी भी आ रही थी कि इस शो को बंद कर दिया जाएगा. हालांकि, धीरे धीरे कपिल के शो ने रफ्तार पकड़ी और अपने अतरंगी अंदाज के चलते कपिल शर्मा ने दोबारा दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, Kapil Sharma, The Kapil Sharma Show, Supernight With Tubelight, Ali Asgar, Sugandha Mishra, Kiku Sharda, Kiku Sharda Sunil Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com