विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2017

'बादशाहो': अजय देवगन और इमरान हाशमी के बाद सामने आया विद्युत जामवाल का लुक

इस नए पोस्‍टर में पहली बार विद्युत जामवाल का लुक सामने आया है. पोस्टर में विद्युत मूंछ और हल्की दाढ़ी वाले लुक में दिख रहे हैं.

'बादशाहो': अजय देवगन और इमरान हाशमी के बाद सामने आया विद्युत जामवाल का लुक
1 सितंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी फिल्म 'बादशाहो'
  • विद्युत जामवाल ने जारी किया 'बादशाहो' में अपना लुक
  • हल्की दाढ़ी और मूंछों वाले लुक में दिखे विद्युत जामवाल
  • डायरेक्टर मिलन लुथरिया की यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी
नई दिल्ली: डायरेक्टर मिलन लूथरिया की आगामी फिल्म इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी के बाद अब विद्युत जामवाल का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. गुरुवार सुबह विद्युत ने फिल्म में अपना लुक जारी किया है. पोस्टर में वे मूंछ और हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे हैं. पोस्टर से साफ है कि फिल्म की कहानी 1975 इमरजेंसी के दौर की है. पोस्टर के अनुसार हथियारों और करोड़ों के सोने से लदे ट्रैक को 6 लोग बचाते हैं. इमरजेंसी के दौर पर ये सभी 600 किलो मीटर का सफर 96 घंटों में पूरा कर, हथियारों और सोने को सही जगह तब पहुंचने में कामयाब होते हैं.
 मूंछ और हल्की दाढ़ी में नजर आ रहे विद्युत का यह लुक उनपर काफी जच रहा है.मंगलवार को अजय देवगन ने ट्विटर पर फिल्म में अपना लुक ट्विटर पर जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे को बंदना से ढक रखा है. अजय दोनों हाथों पर बंदूक थामे दिखे थे.
वहीं, बुधवार को इमरान हाशमी ने अपना लुक पोस्टर जारी किया, जिसमें वे राजस्थानी अंदाज में सिर पर पगड़ी बांधे नज़र आए. इमरान के हाथों में बंदूक भी है.
 
 

Every saint has a past... Every sinner has a future. @baadshaho. 1st September.

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on


अजय, इमरान और विद्युत का लुक तो सामने आ गया है. बाकी के 3 लोगों के लुक का अब बेसब्री से इंतजार है. 1 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में इलियाना डिक्रूज और ईशा गुप्ता अहम रोल में हैं. बता दें कि फिल्‍म का पहला प्रोमो सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' के साथ 25 जून को रिलीज किया जाना है. सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' के साथ ही शाहरुख खान की फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' का भी पहला ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.

गौरतलब है कि, मिलन लुथरिया के साथ अजय देवगन की यह चौथी फिल्म होगी. इससे पहले जोड़ी ने कच्चे धागे (1999), चोरी चोरी (2003) और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) जैसी फिल्मों में काम किया है. दूसरी ओर 'बादशाहो' में इमरान हाशमी अजय देवगन के साथ तीसरी बार काम करेंगे. इससे पहले जोड़ी ने दिल तो बच्चा है जी  (2011), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) में स्क्रीन शेयर की है.

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें)
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baadshaho, Baadshaho Look Poster, Vidyut Jammwal, Ajay Devgn, Emraan Hashmi, Esha Gupta, Ileana D'Cruz, Milan Luthria, Baadshaho Poster, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com