गोल्ड अवॉर्ड्स 2017 में शामिल हुए सितारे...
- गोल्ड अवॉर्ड्स 2017 में दिखा श्वेता तिवारी की बेटी का ग्लैमरस अंदाज
- 'फेस ऑफ द ईयर' के अवॉर्ड से नवाजी गईं 'नागिन' एक्ट्रेस मौनी रॉय
- दिव्यंका त्रिपाठी-करण पटेल को मिला 'बेस्ट जोड़ी' का अवॉर्ड
नई दिल्ली:
गोल्ड अवॉर्ड्स 2017 का आयोजन मंगलवार रात मुंबई में हुआ. टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बनने पहुंचे. मौनी रॉय, दिव्यंका त्रिपाठी, अनिता हसनंदानी, क्रिस्टल डिसूजा, रुबिना दिलाइक, गौहर खान, संजीदा शेख, देबिना बनर्जी समेत टीवी इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस यहां बोल्ड और ब्यूटिफुल अंदाज में दिखाई दीं. लेकिन इस अवॉर्ड नाइट में सबकी निगाहें श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी पर जाकर टिकीं, जो यहां खूबसूरत ब्लैक गाउन में नजर आईं. पलक ने इंस्टाग्राम पर अवॉर्ड नाइट की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वे डिजाइनर करिश्मा और अशिता की ब्लैक गाउन में बेहद सिजलिंग लग रही हैं. बता दें, 16 वर्षीय पलक जल्द ही 'तारे जमीन पर' फिल्म से मशहूर हुए एक्टर दर्शील सफारी के साथ 'क्वीकि' फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रही हैं.
गोल्ड अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर टीवी स्टार्स ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार में दिखाई दिए. 'नागिन' फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय और 'ये है मोहब्बतें' में इशिता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी ने दो ट्रॉफी अपने नाम की.
इन स्टार्स ने जीता अवॉर्ड...
फेस ऑफ द ईयर - मौनी रॉय
बेस्ट एक्टर फीमेल (पॉपुलर) - मौनी रॉय
बेस्ट एक्टर मेल - करण पटेल (ये है मोहब्बतें)
बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स) - नकुल मेहता (इश्कबाज)
बेस्ट एक्टर फीमेल - दिव्यंका त्रिपाठी (ये है मोहब्बतें)
बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल (मेल) - विकास मानकतला (गुलाम)
बेस्ट एक्टर नेगेटिव रोल (फीमेल) - अदा खान (नागिन) और रिद्धि डोंगरे (वो अपना सा)
बेस्ट नेगेटिव रोल (पॉपुलर) - अनिता हसनंदानी (ये है मोहब्बतें)
बेस्ट एंकर - ऋत्विक धनजानी
बेस्ट जोड़ी - दिव्यंका त्रिपाठी और करण पटेल (ये है मोहब्बतें)
स्टार्स अपनी ट्रॉफी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करना बिल्कुल नहीं भूले. देखें तस्वीरें..
अवॉर्ड नाइट में 'ये है मोहब्बतें' के लीड सितारे अपने पार्टनर के साथ शामिल हुए. दिव्यंका त्रिपाठी पति विवेक दहिया, करण पटेल पत्नी अंकिता भार्गव और अनिता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Gold Awards 2017, Zee Gold Awards 2017, Shweta Tiwari Daughter, Palak Tiwari, Mouni Roy, Divyanka Tripathi, Karan Patel, Yeh Hai Mohabbatein, Naagin 2, Tv Stars At Gold Awards 2017