विज्ञापन
This Article is From May 30, 2017

चोटिल हसीना: 'थर्ड सेक्सिएस्ट एशियन' निया शर्मा स्टंट करते हुए जख्मी...

इस बात की जानकारी खुद निया शर्मा ने दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में निया की कलाई और उंगलियों पर चोट को साफ देखा जा सकता है.

चोटिल हसीना: 'थर्ड सेक्सिएस्ट एशियन' निया शर्मा स्टंट करते हुए जख्मी...
साल 2016 में थर्ड सेक्सिएस्ट एशियन महिला का ख‍ि‍ताब पाने वाली टीवी की चर्चित अदाकारा निया शर्मा आजकल स्टंट गर्ल बनी हुई हैं. वे टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में एक से बढ़कर एक स्टंट करते हुए नजर आती हैं. लेकिन यह हसीना इसी शो में एक स्टंट के दौरान चोटिल हो गई. इस बात की जानकारी खुद निया शर्मा ने दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में निया की कलाई और उंगलियों पर चोट को साफ देखा जा सकता है. निया ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है कि यह सचमूच दर्द तो बहुत देता है, लेकिन जब आपको यह पता चलता है कि आपने अपना टास्क अच्छे से किया, तो यह खुशी भी बहुत देता है... 

निया ने पोस्ट में लिखा- “यह वाकई बहुत दर्द करता है, मैं बहुत रोई, लेकिन तब यह दर्द बेकार नहीं जाता, जब आप अपना टास्क अच्छे से कर लेते हैं.” एक नजर निया शर्मा के इस पोस्ट पर- 
 

टीवी शो खतरों के खिलाड़ी का यह 8वां सीजन है. टीवी शो खिलाड़ी की शूटिंग इस समय स्पेन में हो रही है. इस शो की टैगलाइन है “पेन इन स्पेन”. इस शो में निया के अलावा 11 कंटेस्टेंट और हैं, जिनमें रित्विक धनजानी, गीता फोगाट, हिना खान, करण वाही, मनवीर गुर्जर, रवि दुबे, लोपामुद्रा राउत, शांतनु महेश्वरी, मोनिका डोगरा, शिबानी दांडेकर और शिनी दोषी शामिल हैं. 
 
 

@imkaranwahi we all owe u today!!

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90) on



इस समय खतरों से खेल रही निश निया ने टीवी शो जमाई राजा से अपनी अलग पहचान बनाई है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
निया शर्मा, निया शर्मा इंस्‍टाग्राम, Nia Sharma, Nia Sharma Bold Roles, Nia Sharma Social Media, Nia Sharma Tv Shows, Nia Sharma Instagram, Nia Sharma Actress, Nia Sharma Instagram, Nia Sharma Tv Shows, Khatron Ke Khiladi, Khatron Ke Khiladi 8, Khatron Ke Khiladi Nia Sharma, Nia Sharma Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com