विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

फिर से फंस गई ‘हसीना पार्कर’ श्रद्धा कपूर, अब संजय दत्त से पड़ेगा भिड़ना

श्रद्धा कपूर बैक टू बैक तीन फ्लॉप दे चुकी हैं, इसलिए हसीना पार्कर हैं उनके लिए अहम फिल्म

फिर से फंस गई ‘हसीना पार्कर’ श्रद्धा कपूर, अब संजय दत्त से पड़ेगा भिड़ना
  • श्रद्धा की हाफ गर्लफ्रेंड रही थी फ्लॉप
  • रॉक ऑन और ओके जानू भी पिटी थीं
  • संजू बाबा के लिए भी है अहम मौका
नई दिल्ली: फिल्म ‘हसीना पार्कर’ की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पहले इसके डायरेक्टर अपूर्वा लाखिया ने फिल्म को ढेरों फिल्मों के मुकाबले में फंसने से बचाने के लिए रिलीज को टाल दिया था. इसे ‘बरेली की बर्फी’ के साथ 18 अगस्त को रिलीज होना था. लेकिन डायरेक्टर ने इसको मिले रिस्पॉन्स से उत्साहित होकर इसकी रिलीज को आगे बढ़ा दिया था. लेकिन फिल्म एक बार फिर से एक बड़ी फिल्म के मुकाबले में फंस गई है.  

यह भी देखेंः Bhoomi का ट्रेलर रिलीज

दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की जिंदगी पर बनी श्रद्धा कपूर की यह फिल्म अब 22 सितंबर को रिलीज होगी. लेकिन मुश्किल यह है कि इसी दिन उमंग कुमार निर्देशित और संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि भी रिलीज हो रही है. हसीना पार्कर जहां एक डॉन की बहन की दास्तान है वहीं भूमि बाप-बेटी के संवेदनशील रिश्ते पर आधारित फिल्म है. बेशक दोनों फिल्में अलग-अलग तेवर लिए हुए हैं लेकिन दो बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दोनों के ही बिजनेस पर असर पड़ता है. 

VIDEO: मुझे मेरे पापा पर गर्व है: श्रद्धा कपूर


वैसे भी ये फिल्में दोनों के लिए ही काफी जरूरी है क्योंकि श्रद्धा की पिछली फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में ज्यादा उम्मीदें नहीं जगा सकी थी. उससे पहले की उनकी दो फिल्में रॉक ऑन और ओके जानू भी बॉक्स ऑफिस पर पानी मांगती नजर आई थीं. संजय दत्त के जेल से लौटने के बाद भूमि उनकी पहली फिल्म होगी. अब देखना है कि दोनों अपनी तारीख पर कायम रहते हैं या कोई आगे सरकता है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Dutt, Shraddha Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com