विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

क्‍या! 'बिग बॉस' के नए सीजन में 'आम आदमी' नहीं कर पाएंगे मोटी कमाई

आम लोग, जो इस शो में हिस्सा लेंगे उन्हें अब पैसा नहीं दिए जाएंगे यानी वह फ्री में इस शो का हिस्‍सा बनेंगे.

क्‍या! 'बिग बॉस' के नए सीजन में 'आम आदमी' नहीं कर पाएंगे मोटी कमाई
इस साल भी सलमान खान ही इस शो को होस्‍ट करेंगे.
  • 'बिग बॉस' में हिस्‍सा लेने वाले आम आदमियों को नहीं मिलेगी फीस
  • टास्‍क कर और टीआरपी बढ़ा कर कमाना होगा बोनस
  • सलमान खान होंगे शो के होस्‍ट
नई दिल्‍ली: 'बिग बॉस' के 10वें सीजन में सेलेब्रिटीज और आम लोगों को एक साथ शो में लाया गया था और पहली बार हुए शो के इस बदलाव में विजाते भी एक कॉमनर यानी मनवीर गुज्‍जर ही रहा था. 'बिग बॉस' के मेकर्स ने अब अपने नए सीजन की शुरुआत में ही बड़ा एलान कर दिया है. इस रियलिटी शो के नए सीजन का एलान हो चुका है और कई लोग इसके लिए अपनी एंट्री भेज भी रहे हैं, लेकिन अब इस शो में हिस्‍सा लेने वाले आम आदमियों को शो से मोटी कमाई करने का मौका नहीं मिलेगा. दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब इस शो में हिस्‍सा लेने वाले आम लोगों को कोई पैसे नहीं दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: एक नॉटी फोटो शेयर कर ऋतिक रोशन ने बताई कम कपड़े पहनने की असली वजह

मीडिया में आई खबरों के अनुसार आम लोग, जो इस शो में हिस्सा लेंगे उन्हें अब पैसा नहीं दिए जाएंगे यानी वह फ्री में इस शो का हिस्‍सा बनेंगे. दरअसल शो में नया ट्विस्‍ट लाते हुए यह फैसला किया गया है कि शो में हिस्‍सा लेने वाले आम लोगों को कोई बंधा हुआ पैसा नहीं दिया जाएगा, बल्कि 'बिग बॉस' के घर में होने वाले टास्‍क के दौरान वह कैसा परफॉर्म करते हैं और कितनी अच्‍छी टीआरपी लाते हैं, इस आधार पर उन्‍हें स्पेशल बोनस के रूप में पैसे कमाने होंगे.
 
bigg boss 10

'बिग बॉस' सीजन 10 के विजेता बने थे नोएडा के रहने वाले मनवीर गुज्‍जर.

यह भी पढ़ें:
'बाहुबली' की इस एक्‍ट्रेस से को-एक्‍टर ने की बदसलूकी तो जड़ा थप्‍पड़

बता दें कि इस बार शो के कंटेस्टेंट के लिए ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं जो एक ही परिवार से हों. ऐसे ही कुछ कंटेस्टेंट और उनकी फैमिली को सेलेक्ट भी कर लिया गया है जो 'बिग बॉस' के इस घर में आपस में भिड़ते नजर आएंगे. आपको शो में मां-बेटी, पिता-बेटा और भाई-बहन की जोड़ि‍यां दिख सकती हैं.


VIDEO: हमलोग : कितने रियल होते हैं रियलिटी शो?



अभी तक यह शो नवंबर के आस पास शुरू होता था, लेकिन इस बार इसे जल्‍द ही शुरू किया जा रहा है. 'बिग बॉस 11', सितंबर में ऑन एयर किया जाएगा और इस बार भी शो के होस्‍ट सलमान खान ही होंगे. इस शो का नया लोगो भी रिलीज हो चुका है. बिग बॉस के ऑफिशल पेज से सोशल मीडिया पर यह नया लोगो शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss, Bigg Boss 11 Host, Bigg Boss 11, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com