विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2018

छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल ने सीएम की कुर्सी संभालते ही बदल डाले अधिकारियों के विभाग, 6 बड़ी बातें

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उनकी सरकार उन लोगों और जनजातियों के साथ बातचीत करेगी जो नक्सली समस्या के कारण सबसे अधिक प्रभावित हैं.

छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल ने सीएम की कुर्सी संभालते ही बदल डाले अधिकारियों के विभाग, 6 बड़ी बातें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 17 दिसंबर को शपथ ली है.
नई दिल्ली:
  1. चार आईपीएस अफसरों में 1986 बैच के आईपीएस डी.एम. अवस्थी को एसआईबी का विशेष महानिदेशक (ऑपरेशन) और पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक के साथ-साथ ईओडब्ल्यू और एसीबी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.  
  2. 1988 बैच के आईपीएस संजय पिल्लै को पुलिस मुख्यालय के विशेष महानिदेशक (गुप्तवार्ता) का प्रभार सौंपा गया है. 1988 बैच के आईपीएस मुकेश गुप्ता को विशेष महानिदेशक (पुलिस मुख्यालय) और 1989 बैच के आईपीएस अशोक जुनेजा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल विशेष कार्यबल और प्रशासन पुलिस मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है.
  3. छह आईएएस अफसरों में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव 1995 बैच के आईएएस गौरव द्विवेदी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रमुख सचिव होंगे. उनके अलावा उद्योग विभाग में पदस्थ प्रवीण शुक्ला को मुख्यमंत्री का ओएडी बनाया गया है। शुक्ला के पास उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. 
  4. सरगुजा के आयुक्त टी.एस. सोनवाली को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है. 2012 बैच के आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा को मुख्यमंत्री का उपसचिव बनाया गया है. मुख्यमंत्री के उपसचिव के साथ-साथ उन्हें आयुक्त (सह संचालक) जनसंपर्क की जिम्मेदारी भी दी गई है.
  5. 2004 बैच के आईएएस अन्बलगन पी. को जनसंपर्क विभाग के साथ छत्तीसगढ़ संवाद के विशेष सचिव से मुक्त कर दिया गया है. अन्बलगन को चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर जनसंपर्क का प्रभार दिया गया था. उन्हें अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विशेष सचिव के साथ ही राज्य विपणन संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
  6. 2008 बैच के आईएएस चंद्रकांत उईके को आबकारी विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. उईके इससे पहले निदेशक जनसंपर्क थे. ऊईके को वाणिज्यकर आबकारी के संयुक्त सचिव के साथ-साथ संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. जबकि बिलासपुर के आयुक्त टी.सी. महावर को सरगुजा के आयुक्त का भी प्रभार दिया गया है. महावर 2000 बैच के आईएएस हैं. 

इनपुट : आईएनएस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Transfers In Chhattisgarh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com