विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2018

बुराड़ी के घर से मिले 11 शव: 2 रजिस्‍टरों में सामने आए 10 चौंकाने वाले खुलासे, समय और दिन पहले से था तय

दिल्‍ली के बुराड़ी में जिस घर से 10 लोगों के शव लटके हुए मिले उसके पास ही एक कमरे से पुलिस ने 2 रजिस्टर बरामद किए हैं. दोनों रजिस्टरों में कई पेज भरे हुए हैं तो कुछ खाली हैं. ये पन्ने हाथ से लिखे गए हैं.

बुराड़ी के घर से मिले 11 शव: 2 रजिस्‍टरों में सामने आए 10 चौंकाने वाले खुलासे, समय और दिन पहले से था तय
दिल्‍ली के बुराड़ी में एक घर से मिली भाटिया परिवार की फैमिली की फाइल फोटो फोटो
नई दिल्ली:
  1. रजिस्‍टर में लिखा है कि पटिया अच्छे से बांधनी हैं, शून्य के अलावा कुछ नही दिखना चाहिए. रस्सी के साथ सूती चुनिया या साड़ी का प्रयोग करना हैं. 
  2. सात दिन बाद लगातार पूजा करनी है्. इस पूजा को थोड़ा लग्न और श्रद्धा के साथ करना है. इस पूजा के दौरान अगर कोई घर में आ जाए तो यह पूजा अगले दिन करनी है.
  3. इस पूजा के लिए गुरुवार और रविवार को चुना है. 
  4. रजिस्‍टर में लिखा है कि बुजुर्ग महिला बेबे खड़ी नहीं हो सकती तो अलग कमरे में लेट सकती हैं. आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला की गला  रेत कर हत्‍या की गई थी. इस महिला का शव दूसरे कमरे में मिला है.
  5. इस रजिस्‍टर में लिखा है कि परिवार के सभी लोगों की सोच एक जैसी होनी चाहिए. ये पहले से ज्यादा दृढ़ता से बढ़ना होगा और ये करते ही तुम्हारे आगे के काम दृढ़ता से शुरू होंगे.
  6. जब सब लोग हत्‍या करेंगे तो उस वक्‍त कमरे में हल्‍की रोशनी होनी चाहिए. 
  7. इस रजिस्‍टर में लिखा है कि हाथों की पटिया अगर बच जाए तो उसे आंखों पर डबल कर लेना.
  8. इतना ही नहीं मुंह की पट्टी को भी रुमाल से डबलकर लेना है. 
  9. बुराड़ी के एक घर में 11 लाशें मिलने के बाद इस पूरे मामले को आत्‍महत्‍या से जोड़कर देखा जा रहा है और इसके घर से जो दो रजिस्‍टर मिले उसमें लिखा है. जितनी दृढ़ता और श्रद्धा दिखाओगे उतना ही उचित फल मिलेगा
  10. इस रजिस्‍टर में लिखा है रात्रि के 12 से 1 के बीच क्रिया करनी हैं उसके पहले हवन करना है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Burari Deaths, Burari Suicide, Two Register, Disclosures
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com