विज्ञापन

Pushya Nakshatra: धनतेरस से पहले खरीदना चाहते हैं सोना-चांदी? जान लें ये शुभ मुहूर्त और तारीखें

अगर आप इस साल सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपको धनतेरस का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आप इस दिन से पहले भी आप शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं.

Pushya Nakshatra: धनतेरस से पहले खरीदना चाहते हैं सोना-चांदी? जान लें ये शुभ मुहूर्त और तारीखें
धनतेरस से पहले कब करें खरीदारी?
Photo Credit: NDTV

Pushya Nakshatra: हर साल धनतेरस के पावन अवसर पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा रही है, लेकिन ज्योतिष और हिंदू पंचांग के अनुसार धनतेरस से पहले भी कई ऐसे शुभ दिन और योग आते हैं, जब कीमती धातुओं की खरीदारी करना बेहद लाभकारी माना जाता है. खासकर पुष्य नक्षत्र और रवि पुष्य योग जैसे संयोगों को समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में अगर आप भी इस साल सोना या चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो आपको धनतेरस का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसी शुभ तिथि और मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर आप सोना-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं. 

31 अक्टूबर 2026 को कर सकते हैं खरीदारी

हिंदू धर्म में पुष्य नक्षत्र को सबसे शुभ नक्षत्रों में से एक माना जाता है. मान्यता है कि इस दौरान सोना, चांदी, आभूषण और घर की जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि और स्थिरता प्राप्त होती है. इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग पुष्य नक्षत्र के दौरान सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदना पसंद करते हैं. साल 2026 में पुष्य नक्षत्र 31 अक्टूबर को शुरू होगा और 1 नवंबर तक रहेगा, जिससे ये खरीदारी के लिए एक खास शुभ अवसर माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: घर में धन को आकर्षित करते हैं ये 5 पौधे, एस्ट्रोलॉजर मयंक मदान ने बताया किस दिशा में लगाएं

1 नवंबर को रवि पुष्य नक्षत्र में खरीदें सोना

1 नवंबर 2026 को रविवार के दिन पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है. रविवार और पुष्य नक्षत्र के मेल को रवि पुष्य योग कहा जाता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है. मान्यता है कि रवि पुष्य योग में सोना, चांदी, आभूषण, वाहन, संपत्ति और अन्य मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी करने से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि होती है. यही वजह है कि कई लोग धनतेरस का इंतजार करने के बजाय रवि पुष्य योग में खरीदारी करना पसंद करते हैं. पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य योग सुबह 6:18 बजे से शुरू होकर 2 नवंबर को सुबह 4:30 बजे तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जा सकता है.  अगर आप धनतेरस 2026 से पहले गोल्ड या सिल्वर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो 1 नवंबर का रवि पुष्य योग आपके लिए शुभ अवसर साबित हो सकता है.

रवि पुष्य योग में क्या खरीदना होता है शुभ ?

हिंदू मान्यताओं के अनुसार रवि पुष्य योग को खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में रवि पुष्य योग में आप इन चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.

  • सोने के गहनें और गोल्ड कॉइन
  • चांदी के सिक्के और बर्तन
  • सोना, चांदी
  • घर के लिए उपयोगी सामान
  • नए कार्य या नई शुरुआत से जुड़ी चीजें

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदते हैं? जानें पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com