विज्ञापन

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदते हैं? जानें पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें

ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले ने बताया है कि धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है, साथ ही पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें. आइए जानते हैं इसके बारे में-

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदते हैं? जानें पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें
धनतेरस की पूजा में ऐसे चढ़ाएं धनिया
(Photo Credit: NDTV)

दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. पांच दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन लोग सोना, चांदी, बर्तन और कई नई चीजें खरीदते हैं. धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही धनतेरस पर धनिया जरूर खरीदा जाता है. इसी को लेकर ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदा जाता है, साथ ही पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदते हैं?

ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले बताते हैं, धनतेरस पर धनिया खरीदना शुभ माना जाता है. धनिया को धन, खुशहाली और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. इसे मां लक्ष्मी की पूजा में भी चढ़ाया जाता है. मान्यता है कि पूजा में धनिया अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. 

धनतेरस की पूजा में ऐसे चढ़ाएं धनिया

ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र कांबले के अनुसार, धनतेरस के दिन पिसे हुए धनिया के बजाय साबुत धनिया खरीदना चाहिए. शाम को पूजा के समय इसे मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के चरणों में अर्पित करें. पूजा पूरी होने के बाद धनिया के बीजों को पूजा घर में ही रहने दें. इसके बाद दिवाली की रात 8 नवंबर को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय इन बीजों को दोबारा पूजा में शामिल करें. 

पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें?

ज्योतिषाचार्य के बताए तरीके के अनुसार, दिवाली की पूजा के अगले दिन धनिया के कुछ बीज निकालकर आप अपनी तिजोरी या उस जगह पर रख सकते हैं, जहां आप पैसे रखते हैं. बाकी बीजों को किसी गमले में बो दें. 

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, इन बीजों से निकलने वाले पौधे को देखकर आने वाले साल की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. अगर धनिया का पौधा हरा-भरा और घना उगता है, तो इसे आने वाले साल में अच्छी आर्थिक स्थिति का संकेत माना जाता है. अगर पौधा सामान्य रूप से बढ़ता है, तो आमदनी सामान्य रहती है. वहीं, अगर पौधा पीला पड़ जाए या बीज अंकुरित न हों, तो इसे पैसों के मामले में सावधानी बरतने का संकेत माना जाता है.

यहां देखें वीडियो- 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर बादलों के कारण चांद नहीं दिखे तो कैसे खोलें व्रत? स्वामी दिनेश भारती गुरुजी ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhanteras, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com