Sawan Shivratri 2024: भगवान भोलेनाथ (Lord Shiva) का प्रिय सावन का महीना बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है. इस बार सावन की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से होगी जो कि 19 अगस्त 2024 तक चलेगा. ऐसे में सावन के महीने में सोमवार के अलावा कई और विशेष दिन होते हैं, जिनमें भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. उन्हीं में से एक है सावन महीने की शिवरात्रि (Shivratri), जो सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस बार सावन शिवरात्रि कब मनाई जाएगी, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और आपको इस दिन क्या करना चाहिए आइए हम आपको बताते हैं.
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि पर भूलकर भी ना करें ये काम, छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी
कब मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि 2024
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सावन शिवरात्रि का पावन त्योहार इस बार 2 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा, इसकी शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 3:24 से हो जाएगी जो कि अगले दिन 3 अगस्त शाम 3:26 पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 2 अगस्त को ही सावन शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. सावन शिवरात्रि के दिन निशा काल में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सभी दुख और कष्ट दूर होते हैं और भगवान उन्हें मनचाहा वरदान देते हैं.

Photo Credit: NDTV Reporter
सावन शिवरात्रि 2024 पर बन रहा है यह शुभ संयोग
सावन शिवरात्रि के पावन त्योहार पर इस बार विशेष संयोग बन रहा है. ज्योतिषों के अनुसार, इस बार सावन शिवरात्रि शुक्रवार के दिन पड़ रही है. ऐसे में सवार्थ सिद्धि योग बन रहा है. साथ ही यज संयोग में भगवान शिव के साथ मां लक्ष्मी की कृपा के लिए अद्भुत संयोग है, ऐसे में आप इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने के साथ ही मां लक्ष्मी की भी सच्चे मन से आराधना करें.
सावन शिवरात्रि पर करें ये विशेष काम
सावन शिवरात्रि के मौके पर आप गन्ने के रस में गंगाजल और गुलाब जल मिलाकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया जाए, तो इससे भगवान भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं. अगर आप भगवान शिव का रुद्राभिषेक नहीं कर पाए, तो शिव मंदिर में जाकर उनके शिवलिंग पर जल अर्पित करें और तीन बेलपत्र चढ़ाएं ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा आप पर बनेंगी और आप इस सावन शिवरात्रि पर अपना मनचाहा वरदान पा सकते हैं.
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन है इस तारीख को, राखी बांधने का सही समय जानिए पंडित से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं