हर कोई चाहता है कि उनके घर में सुख-शांति बनी रहे, मां लक्ष्मी की कृपा हो और परिवार में कभी भी धन की कमी न हो. इसके लिए लोग कई धार्मिक उपाय भी करते हैं. मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भी कुछ ऐसे ही उपाय बताए हैं. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं अपने घर में 5 खास मूर्तियों को रखकर आप सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं. ये मूर्तियां सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं और घर में धन-धान्य को बढ़ा सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
हाथी की मूर्ति
सबसे पहले एस्ट्रोलॉजर घर में हाथी की मूर्ति रखने की सलाह देती हैं. साक्षी ठाकुर बताती हैं कि वास्तु शास्त्र में हाथी को शक्ति, सम्मान, स्थिरता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. घर में हाथी की मूर्ति रखने से स्थिरता, नाम और शोहरत बढ़ सकती है. इसे घर की दक्षिण दिशा में रखना चाहिए.
ऊंट की मूर्तिऊंट की मूर्ति संघर्ष और मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद कर सकती है. एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, ऊंट की मूर्ति घर में लगाने से आपको कष्टों से निकलने और मुश्किल समय में आगे बढ़ने में मदद कर सकती है. इसे आप अपने घर की पश्चिम दिशा में रख सकते हैं.
कछुए की मूर्तिएस्ट्रोलॉजर साक्षी संजीव ठाकुर के अनुसार, घर में कछुए की मूर्ति रखने से लक्ष्मी वास होता है, साथ ही इससे आपको लंबी उम्र मिल सकती है. आप अपने घर की नोर्थ यानी उत्तर दिशा में कछुए की मूर्ति रख सकते हैं.
कामधेनु गायसाक्षी ठाकुर के मुताबिक, घर में कामधेनु गाय की मूर्ति रखने से सुख-समृद्धि बढ़ सकती है, साथ ही बच्चों की बुद्धि तेज हो सकती है. आप इसे अपने घर की पूर्वी-दक्षिण दिशा में रख सकते हैं.
लकड़ी के घोड़ेइन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, घर में लकड़ी का घोड़ा रखने से किसी भी तरह का वास्तु दोष दूर हो सकता है, साथ ही ये आपके घर में धन के रास्ते को भी खोल सकता है. ऐसे में आप अपने घर में लकड़ी के घोड़ा भी रख सकते हैं. बस इन मूर्तियों को रखते वक्त अपने मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- पूजा करते समय जम्हाई आना शुभ होता या अशुभ? एस्ट्रोलॉजर भावना उपाध्याय ने बताया पूजा करते हुए उबासी आने का मतलब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं