विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: अनावश्यक खर्चों से बचें, नींद की गुणवत्ता में सुधार लाएं

Aquarius Tarot Card Horoscope 22 October:- Two of cups की ऊर्जा परिस्थिति के अनुसार सही तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता, किसी के कार्य को लेकर उसका मजाक उड़ाने से दूरी और छोटे- बड़े सभी लोगों का सम्मान करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: अनावश्यक खर्चों से बचें, नींद की गुणवत्ता में सुधार लाएं
कुंभ राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 22 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: दूसरे के कार्यों को छोटा ना समझे. अपने व्यक्तित्व और कार्यों पर घमंड ना करें. सामर्थ्य से बाहर होने वाले कार्यों को पूरा करने की जबरदस्ती ना करें. इससे परिजनों को भी परेशानी उठाना पड़ सकती है. कानूनी मामलों में निर्णय को प्रभावित न करें. संभव है, इस स्थिति में आपको नुकसान उठाना पड़े. जो जैसा चल रहा है,उसे परिस्थिति के अनुरूप ही चलने दे. अनुचित कार्य या अनुच्छेद तरीके नुकसान पहुंचा सकते हैं. कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो परिवार के अहित में हो. 

व्यवसायिक/ Professional

किसी को उसके पद या कार्य के आधार नीचा ना दिखाएं. कार्य क्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर व्यवहार करें. कार्य करने वाले व्यक्तियों के कार्य का सम्मान करें. उच्च पद पर पहुंचने के लिए अपनी योग्यता के साथ अच्छी छवि बनाने का भी प्रयास करें. अपने साथ कार्यरत व्यक्तियों के रूप-रंग या जाति का मजाक ना उड़ाए. हर परिस्थिति में ईश्वर का धन्यवाद अवश्य करें. 

स्वास्थ्य/Health

शारीरिक और मानसिक प्रभाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन और योगा कर सकते हैं. नींद की गुणवत्ता में सुधार लाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए अनावश्यक खर्चों से बचे. ऑनलाइन खरीदारी को सीमित करें. 

रिश्ते/Relationship

जीवनसाथी का खुद को महान समझने  की आदत परेशान कर सकती है. सामने वाले को समझने की सभी कोशिश  नाकाम होती नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com