विज्ञापन

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की के बन रहे योग

Aaj ka Rashifal 06 November 2026:आज मेष, मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए तरक्की और धन लाभ के योग हैं. वहीं सिंह, कर्क और वृषभ राशि वालों को गुस्से और विरोधियों से सावधान रहना होगा. जानें सभी राशियों के शुभ रंग, भाग्य अंक और दान.

Aaj ka Rashifal: शुक्रवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ से लेकर नौकरी में तरक्की के बन रहे योग
Aaj ka Rashifal 06 November 2026
ndtv

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं तो कुछ लोगों को परिवार और रिश्तों के मामले में खुशखबरी मिल सकती है. वहीं कुछ राशियों को अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, शुक्रवार का दिन मेष, मिथुन, धनु और मकर राशि वालों के लिए मेहनत के दम पर आगे बढ़ने के मौके लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, भाग्य अंक और किस चीज का दान करना शुभ रहेगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहने वाला है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. दांपत्य जीवन में सुख और सहयोग बना रहेगा. मेहनत के दम पर आपके काम बनेंगे और कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. नेताओं और प्रभावशाली लोगों से संपर्क का फायदा मिल सकता है. कोई शुभ समााचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. कानूनी विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की उम्मीद है. पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई में लगेगा.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: संतरी
शुभ दान: नारंगी वस्त्र

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के घर-परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. घर में किसी मेहमान के आने की खबर मिल सकतीी है. बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. आप किसी नए काम की योजना भी बना सकते हैं. हालांकि, आपको विरोधियों और षड्यंत्र करने वाले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है. दूसरोों की बातों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस करें.

भाग्य अंक: 2
शुभ रंग: भूरा
शुभ दान: सफेद चंदन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. कोई उपयोगी वस्तु खरीदनेे का योग बन रहा है. नौकरी और रोजगार से जुड़े कामों में आपका मन लगेगा. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं और उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं. मेहनत और लगातार प्रयास से आपकीी स्थिति मजबूत हो सकती है. किसी योजना को पूरा करने के लिए दूसरे व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: नीला
शुभ दान: मूंग दाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को शुक्रवार के दिन जल्दबाजी और आक्रामक व्यवहार से बचना चाहिए. आपके गुस्से या गलत फैसले से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं. कोई कानूूनी विवाद है तो उसमें नया मोड़ आ सकता है. ऐसे में हर कदम सोच-समझकर उठाएं. किसीी योजना को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिल सकता है. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सफेद
शुभ दान: बताशा

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शुक्रवार को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. गुस्से में कही गई बात दूसरों को दुख पहुंचा सकती है और आपके रिश्तों पर भी असर डााल सकती है. हालांकि, सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. प्रेम संबंधों के मामले में भी दिन कुछ खास रह सकता है. हाालांकि, कुछ परिस्थितियां आपके लिए असामान्य हो सकती हैं. ऐसे समय में दोस्तों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय खुद समझदारी से काम लें.

भाग्य अंक: 9
शुभ रंग: पीला
शुभ दान: अनार

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए नौकरी और कामकाज के लिहाज से शुक्रवार अच्छा रह सकता है. नौकरी में लाभ मिलने और तरक्की के अवसर बन सकते हैं. भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च हो सकता है. हालांकि, काम बनते-बिगड़ते रहें तो घबराने की जरूरत नहीं है. मेेहनत ही सफलता की कुंजी है. आपको अपने व्यवहार में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. किसी परिचित व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें. क्योंकि कोई आपका नुकसान पहुंचाने की कोोशिश कर सकता है.

भाग्य अंक: 6
शुभ रंग: हरा
शुभ दान: हरसिंगार

ये भी पढ़ें- दिवाली पर मां लक्ष्मी को घर बुलाने के लिए करें ये खास उपाय, डॉक्टर जय मदान ने बताए शांति, शक्ति और समृद्धि के 3 खास मंत्र

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन रिश्तों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसके लिए परेशान हैं तो आपकी मुलाकात या बातचीत हो सकती है. कोई पुराना अधूरा काम पूरा होने की संभावना है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. हालांकि, पहले से चल रहे काामों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. छोटी या लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है. बेवजह के विवाद और बहस से दूर रहें. किसी अनजान व्यक्ति से जल्दी दोस्ती करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ दान: अंगूर

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को शुक्रवार को अपने कामकाज में सावधानी बरतनी होगी. उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. इस दिन आपके खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनााए रखें. घर या जीवनशैली से जुड़ी कोई उपयोगी वस्तु खरीद सकते हैं. जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह संभाल सकते हैं. मेहनत और सूझबूझ से काम करने पर तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं.

भाग्य अंक: 3
शुभ रंग: लाल
शुभ दान: लाल मसूर की दाल

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कारोबार और आर्थिक मामलों में अच्छा रह सकता है. व्यापार में लगाया गया पैसा लाभ दे सकता है और कमाई का कोई नया रास्ता खुल सकता है. दोस्तों के साथ यात्रा करने का मौका मिल सकता है. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और किसी मांगलििक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, आर्थिक मदद के लिए दोस्तों पर ज्यादा निर्भर न रहें. अचानक किसी मेहमान के आाने से आपकी दिनचर्या बदल सकती है. जमीन या वाहन से जुड़े लेन-देन के योग भी बन रहे हैं.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: केसरिया
शुभ दान: काला तिल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत दे रहा है. नौकरी मिलने या नए अवसर प्राप्त होने के योग बन सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. अपनी सूझबूझ से काम करेंगे तो बैंक बैलेंस बढ़ सकता है. कोई उपयोगी वस्तु खरीदने का भी योग है. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. जितनाा अधिक परिश्रम करेंगे, उतना ही अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: काला
शुभ दान: चावल

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है. कोई पुराना कानूनी विवाद सुलझने की संभावना है. देश या विदेश से शुभ समाचार मिल सकता है. घर-परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा. बच्चों की पढ़ाई और परीीक्षा के परिणाम अच्छे रह सकते हैं. आप अपनी पसंद की कोई वस्तु खरीद सकते हैं. साझेदारी में काम करने की योजना भी आगे बढ़ सकती है. हालांकि, किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह विचार जरूर करें.

भाग्य अंक: 8
शुभ रंग: नीला
शुभ दान: सरसों का तेल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिला-जुला रह सकता है. ग्रहों के प्रभाव के कारण कुछ कामों में देरी हो सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलने से मुश्किलें आसान होंगी. बच्चे प्रसन्न रहेंगे और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा. कोई उपयोगी वस्तु आपके काम आ सकती है. आापको पक्षपात और किसी तरह के विवाद से बचना चाहिए. क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है. परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. नौकरी या कामकाज के सिलसिले में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं. आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं.

भाग्य अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दान: केले का पौधा

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: कब शुरू होगा महापर्व छठ? जानिए नहाय-खाय, खरना और अर्घ्य की तारीखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com