विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसले लेते समय वरिष्ठजनों से जरूर लें राय, सीमित संसाधनों में जीवन जीने की करें कोशिश

Leo Tarot Card Horoscope 18 October: King of wands की ऊर्जा महत्वपूर्ण फैसले लेते समय वरिष्ठ जनों और अन्य सदस्यों की राय पर विशेष महत्व, अपने बात को मनवाने के लिए अनावश्यक जिद्द न करने की कोशिश और वास्तु अनुरूप आवश्यक बदलाव करकार्य क्षेत्र के वातावरण में सकारात्मकता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: व्यवसाय में महत्वपूर्ण फैसले लेते समय वरिष्ठजनों से जरूर लें राय, सीमित संसाधनों में जीवन जीने की करें कोशिश
Leo Tarot Card Rashifal
ndtv

Leo Tarot Card Horoscope 18 October 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जीवन में बहुत कुछ होने के बावजूद भी कुछ कमी का एहसास बना रह सकता है. जो कुछ सीमित संसाधन आपके पास है, उसी में जीवन को जीने की कला विकसित करें. छोटी-छोटी बातों पर विवाद ना करें. अपनी कमियों का रोना दूसरों के सामने न रोए. दूसरों के सामने अपनी परेशानियां बताने से हंसी का पात्र बन सकते हैं. इस बात को ध्यान रखें, कि कोई आपकी मदद को सामने नहीं आएगा. अपनी मदद आपको स्वयं ही करनी पड़ेगी. आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूती मजबूत बनाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional: बिना बात के कार्यस्थल में किसी के साथ बड़े विवाद की स्थिति ना बनाएं. व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण फैसले लेते समय वरिष्ठ जनों और साझेदार की राय अवश्य लें.अपनी बात को मनवाने के लिए जिद्द ना करें. सामने वाले की बात को सुने और समझने की कोशिश करें. पैसों के सही निवेश को लेकर सावधानी बनाए रखें. वास्तु अनुरूप कुछ आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं. इससे आसपास के वातावरण में सकारात्मक बढ़ती नजर आएगी. 

स्वास्थ्य/Health: मन को तनाव रहित रखने के लिए हल्का संगीत सुने और अपनी रुचि के कार्यों को कर सकते है. दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में परिवार के मुखिया की राय ले सकते हैं. किसी बड़े निवेश से पूर्व के बारे में अवश्य जान ले. 

रिश्ते/Relationship: कोई छुपी हुई बात अचानक से सामने आने से परिवार में तनाव हो सकता है. इस समय नकारात्मक प्रतिक्रिया न दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com