Taurus Tarot Card Horoscope 16 October: घर में कोई शुभ काम हो सकता है. गलत संगति के चलते बच्चों का मन पढ़ाई से हट सकता है. कुछ नए लोगों से संपर्क बन सकते है. जो आगे भविष्य के लिए फायदेमंद रहेंगे. पैसा और व्यवसाय से जुड़े मामले समझदारी से संभालने की कोशिश करें. अपनी व्यावहारिक सोच से परिवार के मुश्किल मामले सुलझाने का प्रयास करें. विवाह के लिए सहमति से पूर्व परिवार के वरिष्ठ जनों की सलाह ले सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
किसी परियोजना से संबंधित टीम मीटिंग में अपनी बात स्पष्टता से रखने का प्रयास करेंगे.तथ्यों के साथ बात रखने से ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है.योजना से संबंधित पेपर वर्क और दस्तावेजों की जांच सावधानी से करें. अपने निर्णय शक्ति को मजबूत बनाने का प्रयास करें. समय पर लिए गए सही निर्णय आगे अच्छे परिणाम लेकर आ सकते हैं. किसी के साथ व्यर्थ की बहस बाजी ना करें.सहयोगियों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.
स्वास्थ्य/Health
काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लें. पर्याप्त नींद लें और हल्का भोजन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
परिवार में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है.पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.
रिश्ते/Relationship
रिश्ते में बेवजह के शक से दूरी बनाएं. पुराने प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं