विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: किसी को कष्ट पहुंचाने की मंशा न रखें, कर्मचारियों में भेदभाव करने से बचें

Scorpio Tarot Card Horoscope 11 October: The Moon की ऊर्जा अपने आसपास के वातावरण में बनी हुई नकारात्मकता से दूरी, किसी अधिकारी की ईगो और मनमानी के चलते विभाग परिवर्तन और अपने कार्य को बेहतर बनाने के लिए गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal: किसी को कष्ट पहुंचाने की मंशा न रखें, कर्मचारियों में भेदभाव करने से बचें
Scorpio Aaj Ka Rashifal 11 October 2026 | Vrishchik Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 11 October 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: जाने-अनजाने में कुछ लोगों को अपने व्यवहार से दु:खी कर सकते हैं. इस बात के लिए सामने वाले से माफ़ी मांग सकते है. परिवार के साथ किसी पुराने मामले पर पुनः चर्चा हो सकती है. अपनी इच्छा सामने वालों पर न थोपें. दूसरे की बात सुनने का प्रयास करें. कोई भी रिश्ता एक व्यक्ति की मर्जी से नहीं चलता है, इस बात का ध्यान रखें. दूसरों के मान सम्मान को बनाए रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

अपने नीचे कार्यरत कर्मचारी के साथ भेदभाव ना करें.इससे लोगों के मन में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती हैं. यदि कहीं जाना संभव नहीं है, तो सामने वाले से फोन पर आवश्यक बातें की जा सकती है. किसी उच्च अधिकारी की मनमानी और  ईगो के कारण विभाग परिवर्तन की स्थिति बन सकती है .इस समय अपने गुस्से को नियंत्रित रखें. सामने वाले व्यक्ति को संयमित भाषा में अपनी समस्या समझने का प्रयास करें. नौकरी में बदलाव पर विचार कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

तनाव बढ़ने की स्थिति में अत्यधिक चाय कॉफी का सेवन न करें. तनाव बढ़ने से रक्तचाप बढ़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी एनजीओ की आर्थिक मदद कर सकते हैं.

रिश्ते/Relationship

नए रिश्तों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishchik Rashifal, Scorpio Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com