विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2023

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं ये खगोलीय घटना, जानें ग्रहण टाइमिंग और सावधानियां

Surya Grahan 2023 Timing: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार यानी आज लगने वाला है. जान लीजिए भारत में दिखेगा या नहीं.

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं ये खगोलीय घटना, जानें ग्रहण टाइमिंग और सावधानियां
Surya Grahan 2023 In India: क्या भारत मे दिखेगा सूर्य ग्रहण.

Surya Grahan Kab Lagega 2023: सर्व पितृ अमावस्या और शनि अमावस्या के संयोग में साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात को लगने वाला है. पूरे साल चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें 2 चंद्र ग्रहण (chandra grahan) और 2 सूर्य ग्रहण (surya grahan 2023) शामिल हैं. यह ऐसी खगोलीय घटना होती है जिसमें सूर्य और पृथ्वी के बीच चांद आ जाता है जिसे हम सूर्य ग्रहण के नाम से जानते हैं. यहां हम जानेंगे कि यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, कहां दिखेगा और सूतक काल (sutak kaal) का नियम यहां लागू होगा या नहीं और सूर्य ग्रहण के दौरान आपको किन सावधानियों (precautions during solar eclipse 2023) को बरतना चाहिए.

सूर्य ग्रहण का समय 2023 | Surya Grahan 2023 Timing 

अगर बात की जाए कि आज सूर्य ग्रहण कब लगेगा तो चलिए जानते हैं. साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार यानी आज रात 8 बजकर 34 मिनट पर लगेगा और देर रात 2 बजकर 25 पर मिनट पर इसकी समाप्ति होगी. ये ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या पर लगने वाला है.

क्या भारत मे दिखेगा सूर्य ग्रहण | Surya Grahan 2023 Timing In India 

अब आपको बताते हैं कि शनि अमावस्या के संयोग में लग रहा ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं. तो आपको बता दें कि साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यहां तक कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था ये भी भारत में नहीं दिखा था.

Latest and Breaking News on NDTV

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण | Where Will The Solar Eclipse 2023 Be Visible

सूर्य ग्रहण भारत में तो नहीं दिखेगा लेकिन कई ऐसे जगह है जहां पर इस अद्भुत नजारे को देखा जा सकता है, जैसे उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, मध्य अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका, अटलांटिक और प्रशांत महासागर. इन जगहों पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा.

सूर्य ग्रहण में बरतने वाली सावधानियां | Precautions During Solar Eclipse

अब आप सूर्य ग्रहण के दौरान उन सावधानियों के बारे में जान लीजिए जिसे आपको करने से बचना चाहिए. सबसे पहले तो आपको सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना नहीं है. गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. हालांकि ये ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसके बावजूद अगर आप सावधानी बरतें तो यह बेहतर रहेगा. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके कुछ दान देने का संकल्प जरूर करें और किसी जरूरतमंद की मदद करें.

Latest and Breaking News on NDTV

सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं | Surya Grahan 2023 Sutak kaal Timing 

सूर्य ग्रहण का सूतक काल तभी मान्य होता जब सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देता. क्योंकि भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा.

                                                                                            (प्रस्तुति - रौशनी सिंह)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
गणपति जी के शरीर का हर अंग देता है एक विशेष संकेत, जानें सूंड से लेकर सिर तक का क्या है महत्व
आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं ये खगोलीय घटना, जानें ग्रहण टाइमिंग और सावधानियां
महादेव को अति प्रिय हैं बेलपत्र, लेकिन क्या घर में लगाना चाहिए बेल का पेड़
Next Article
महादेव को अति प्रिय हैं बेलपत्र, लेकिन क्या घर में लगाना चाहिए बेल का पेड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com