Sun Transit 2026: हर एक ग्रह निश्चित काल के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. ऐसे में वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 17 नवंबर 2026 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य का यह गोचर लगभग एक महीने तक यानी 16 दिसंबर 2026 तक रहेगा. ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व और सरकारी कार्यों का कारक माना जाता है. ऐसे में सूर्य की राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं सूर्य गोचर किस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधान रहना होगा. इसकी जानकारी आचार्य साक्षी संजीव ठाकुर ने @adityakundlibysakshisanjeev नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर क्यों है खास?
पिछले एक महीने से सूर्य तुला राशि में थे, जहां उन्हें नीच का माना जाता है. इस दौरान कई लोगों को आत्मविश्वास में कमी, सरकारी कामों में देरी और मान-सम्मान से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अब सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश से परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में रिसर्च, जांच-पड़ताल, गुप्त मामलों, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े विषय अधिक चर्चा में रह सकते हैं. वहीं लोगों की सोच में भी गहराई और दृढ़ता बढ़ेगी.
इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
मिथुन राशि
ज्योतिषाचार्य के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है. नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं और कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और पुराने विवादों का समाधान होने की संभावना है.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस दौरान आत्मविश्वास और ऊर्जा का भरपूर साथ मिलेगा. करियर में प्रगति के अवसर बन सकते हैं. मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ये गोचर सबसे लाभकारी माना जा रहा है. आय बढ़ने, अटका हुआ पैसा मिलने और नए स्रोतों से कमाई होने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है. ऑफिस में सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. सरकारी कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2026: दिवाली के बाद मार्गी होंगे शुक्र, जानिए सभी 12 राशियों के जातकों पर कैसा होगा असर
इन राशियों को मिलेगा मिला-जुला फल
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय सामान्य रहेगा. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन प्रेम संबंधों और बच्चों से जुड़े मामलों में थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत होगी.
तुला राशि
आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की सलाह दी जाती है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन पिछले महीने की तुलना में आत्मविश्वास में सुधार देखने को मिलेगा.
वृश्चिक राशि
सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. हालांकि गुस्से और अहंकार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा.
मीन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करनी होगी. यात्रा और शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
इन राशियों को रहना होगा सावधान
मेष राशि
मेष राशि वालों को जल्दबाजी और गुस्से से बचने की सलाह दी जाती है. कार्यक्षेत्र में विवाद और आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है.
वृषभ राशि
पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं. बातचीत में संयम रखें और किसी भी आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी न करें.
सिंह राशि
घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें.
धनु राशि
इस दौरान खर्च बढ़ सकते हैं और नींद से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना और अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी रहेगा.
यह भी पढ़ें: 12 नवंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर, किसे मिलेंगे शुभ परिणाम
यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2026: 16 नवंबर से चमकेगी इन 8 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं