चैत्र माह की अमावस्या की तिथि सोमवार को पड़ने के कारण यह सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) कहलाती है. इस दिन दान-पुण्य और नदी स्नान का भी बहुत महत्व होता है. पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए सोमवती अमावस्या को महत्वपूर्ण दिन माना जाता है. पितरों के नाराज होने पर जीवन में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं. आइए जानते हैं सोमवती अमावस्या के उपाय जिन्हें करने से पितृ दोष (Pitra Dosh) से मिल सकती है मुक्ति.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोमवती अमावस्या के दिन प्रात: काल स्नान के बाद पितरों को स्मरण करें और उनका तर्पण किया जा सकता है. इसके लिए काले तिल, सफेद पुष्प और कुश का उपयोग करें. तर्पण करने से पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
Akshaya Tritiya 2024: इस साल कब पड़ रही है अक्षय तृतीया, जानिए तिथि और पूजा की विधि
पीपल की जड़ में पानीपीपल के पेड़ की जड़ में पानी देने के उपाय से भी पितृ दोष दूर होता है. सोमवती अमावस्या को यह उपाय जरूर करें. इस दिन स्नान और दान के बाद पीपल के पेड़ की जड़ में पानी दें. इस उपाय से पितर प्रसन्न होते हैं. पीपल के पेड़ में तीनों देवों, ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. पीपल की सेवा से पितरों की कृपा प्राप्त की जा सकती है.
अशोक का पौधा लगाएंसोमवती अमावस्या के दिन अशोक का पौधा लगाने से भी पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है. अशोक के वृक्ष भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को प्रिय होते हैं और अशोक के वृक्ष की सेवा से मोक्ष की प्राप्ति होती है.
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजासोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए. इस पूजा के पुण्य को पितरों को अर्पित कर दें. इससे पितर प्रसन्न होंगे और पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं