Somvati Amavasya 2020: सावन के महीने में पड़ने वाली इस अमावस्या तिथि को हिंदू धर्म के लोगों में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. इस साल सोमवती अमावस्या (Somvati Amavasya) 20 जुलाई को मनाई जा रही है. बता दें, हिंदू धर्मा में कई सारे लोग अमावस्या पर पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए श्राद्ध की रस्मों को पूरा करते हैं और इसे बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं. इसके अलावा कालसर्प दोष पूजा के लिए भी अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व है. जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है. सावन में आने वाली इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavsya) के नाम से भी जाना जाता है.
सोमवती अमावस्या का शुभ मुहुर्त
अमावस्या तिथि प्रारंभ- जुलाई 20, 2020 को सुबह 12.10 से प्रारंभ
अमावस्या तिथि समाप्त- जुलाई 20, 2020 को रात 11.02 पर समाप्त
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कई सालों बाद बना ऐसा संयोग
इस साल सावन के महीने में कई विशेष संयोग बन रहे हैं. दरअसल, सावन की शुरुआत सोमवार से हुई थी और सोमवार को ही सावन का महीना खत्म हो रहा है. श्रावण पूर्णिमा और अमावस्या भी इस बार सोमवार के दिन ही पड़ रही हैं. बता दें, इस तरह का संयोग लगभग 20 साल बाद बना है.
सोमवती अमावस्या पर करें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा
सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ गणेश और कार्तिकेय की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन जलाभिषेक करना भी बेहद फलदायी माना जाता है. कई लोग पूजा के साथ-साथ सोमवती अमावस्या पर व्रत भी रखते हैं. वहीं महिलाएं अमावस्या पर तुलसी या पीपल के पेड़ की 108 परिक्रमा करती हैं. सावन को हरियाली के महीने के रूप में जाना जाता है. इस वजह से अमावस्या पर कई लोग पौधरोपण भी करते हैं. सोमवती अमावस्या पर स्नान और दान का भी विशेष महत्व है.
पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठ के स्नान कर लें और स्वच्छ कपड़े धारण कर लें.
- इसके बाद सबसे पहले सूर्य देव को अर्घ्य दें.
- पीपल के वृक्ष की पूजा रें.
- दान-दक्षिणा करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं