विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2023

Navratri 2023 Maa Kalratri: महासप्तमी पर इस विधि से करें मां कालरात्रि की पूजा, शनि देव हो जाएंगे प्रसन्न

Maa Kalratri Puja: अगर आपको भी काल का भय का सताता है तो ऐसे विधि विधान से मां कालरात्रि की पूजा, शनि देव नहीं करेंगे परेशान.

Navratri 2023 Maa Kalratri: महासप्तमी पर इस विधि से करें मां कालरात्रि की पूजा, शनि देव हो जाएंगे प्रसन्न
Maa Kalratri Puja Vidhi In Hindi: ये है मां कालरात्रि की पूजा विधि.
  • नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा.
  • अगर आपके ऊपर है काल का साया.
  • तो इस विधि से करें पूजा, शनि देव हो जाएंगे खुश.

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है. शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी 21 अक्टूबर 2023 यानी आज है. ऐसी मान्यता है की मां कालरात्रि वह देवी है जो बुरी शक्तियों का विनाश करती हैं. अगर आपके आसपास भी बुरी शक्तियों का साया है, जीवन में अशुभ हो रहा है तो  मां कालरात्रि की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करें, मन प्रसन्न हो जाएंगी और काल का साया आपसे हट जाएगा. तो चलिए आपको बताते हैं महासप्तमी पर कैसे करें मां कालरात्रि की पूजा.

विजयादशमी पर जरूर करें ये शुभ कार्य, जीवन खुशियों से भर जाएगा, सुख, समृद्धि और धन की होगी बरसात

मां कालरात्रि की पूजा का मुहूर्त कब है | Maa Kalratri Puja 2023 Muhurat

Latest and Breaking News on NDTV

सही मुहूर्त पर अगर मां कालरात्रि की पूजा की जाए तो आपको इसका लाभ मिल सकता है. इसलिए आपको बता दें की मां कालरात्रि की पूजा का दो मुहूर्त है जिस पर आप माता की पूजा कर सकते हैं. सुबह का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा, और अगर रात्रि के मुहूर्त की बात की जाए तो वह 21 अक्टूबर यानी आज रात 11 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 12 बजकर 31 मिनट तक का है.

मां कालरात्रि की पूजा विधि | Maa Kalratri Puja Vidhi

Latest and Breaking News on NDTV

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है इसलिए मां कालरात्रि की पूजा अगर रात में की जाए तो वह शुभ माना जाता है. मां कालरात्रि की विधिवत रूप से पूजा अर्चना करने के लिए सबसे पहले माता को कुमकुम का तिलक लगाएं, गुड़हल का फूल चढ़ाएं. फिर माता का प्रिय भोग गुड़ चढ़ाएं. और क्लीं ऐं श्रीं कालिकायै नम: 'ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ' का यथाशक्ति जाप करें. पूजा के समय आपने अगर स्लीप रंग के कपड़े पहने हो तो अच्छा है.

                                                                                                       (प्रस्तुति- रौशनी सिंह)

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अनु चौहान
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Shardiya Navratri 2023, Maha Saptami 2023, Kalratri Mata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com