Pradosh Vrat 2024: हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है. यह व्रत देवों के देव महादेव (Lord Shiva) और मां पार्वती (Maa Parvati) को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव संग उनकी अर्धांगिनी की पूजा अर्चना की जाती है. माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने पर साधकों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. जीवन में व्याप्त दुख और संकट दूर हो जाते हैं और भगवान शिव और मां पार्वती का आशीर्वाद बना रहता है. ऐसे में जानिए अक्टूबर के महीने में प्रदोष व्रत कब पड़ेगा, इसका शुभ मुहूर्त क्या है और कौन से योग इस दिन बन रहे हैं.
Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत में करना चाहिए इन नियमों का पालन, तभी मिलेगी मां की कृपा
अक्टूबर में प्रदोष व्रत कब है | Pradosh Vrat Date In October
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस बार 15 अक्टूबर को देर रात 3:42 पर शुरू हो जाएगा और अगले दिन 16 अक्टूबर को देर रात 12:19 मिनट तक रहेगा. ऐसे में 15 अक्टूबर को प्रदोष व्रत रखा जाएगा क्योंकि प्रदोष काल (Pradosh Kaal) में ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है. पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5:38 से लेकर रात 8:13 तक रहेगा. इस दौरान भक्त भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के साथ ही उन्हें तरह-तरह के भोग अर्पित कर सकते हैं. पूजा के अलावा प्रदोष काल में विजय मुहूर्त दोपहर 2:19 से लेकर 3:09 तक रहेगा, गोधूलि मुहूर्त शाम 6:26 से लेकर 6:49 तक रहेगा और वहीं निशिता मुहूर्त रात को 11:53 से लेकर 12:40 तक रहेगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रदोष व्रत में पड़ रहे हैं ये शुभ योग
इस बार का प्रदोष व्रत बहुत शुभ होने वाला है क्योंकि इस दिन सुकर्मा योग बनने जा रहा है. यह योग दोपहर 3:15 से शुरू होगा और इसका समापन 16 अक्टूबर को सुबह 11:42 पर होगा. इस दौरान आप कोई भी शुभ या नया काम कर सकते हैं. इसके अलावा दुर्लभ शिववास योग भी इस दिन बनने जा रहा है. इस समय भगवान शिव कैलाश पर विराजमान रहेंगे, इसके बाद नंदी की सवारी करेंगे. कहते हैं इस दौरान भगवान शिव की पूजा (Shiv Puja) करने का विशेष महत्व होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
RD Burman Music: मिनटों में पंचम दा ने बना दी थी Saagar फिल्म के इस गाने की धुन | Rahul Dev BurmanNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं