Navratri 2020: नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मंत्र, कथा और आरती

Navratri 2020: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini) रूप की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ- ब्रह्म मतलब तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है.

Navratri 2020: नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मंत्र, कथा और आरती

Navratri 2020: नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें मंत्र, कथा और आरती

Navratri 2020: नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के ब्रह्मचारिणी (Brahmacharini) रूप की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी के नाम का अर्थ- ब्रह्म मतलब तपस्या और चारिणी का अर्थ आचरण करने वाली देवी होता है. मान्यता के अनुसार इन्हें तप की देवी कहा जाता है. क्योंकि इन्होंने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. वह सालों तक भूखे प्यासे रहकर शिव को प्राप्त करने के लिए इच्छा पर अडिग रहीं. इसीलिए इन्हें तपश्चारिणी के नाम से भी जाना जाता है. ब्रह्मचारिणी या तपश्चारिणी माता का यही रूप कठोर परिश्रम की सीख देता है, कि किसी भी चीज़ को पाने के लिए तप करना चाहिए. बिना कठिन तप के कुछ भी प्राप्त नहीं हो सकता.

क्या है मां ब्रह्मचारिणी की कहानी ?

माता ब्रह्मचारिणी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं. देवर्षि नारद जी के कहने पर उन्होंने भगवान शंकर की पत्नी बनने के लिए तपस्या की. इन्हें ब्रह्मा जी ने मन चाहा वरदान भी दिया. इसी तपस्या की वजह से इनका नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा. इसके अलावा मान्यता है कि माता के इस रूप की पूजा करने से मन स्थिर रहता है और इच्छाएं पूरी होती हैं.

Navratri 2020: नवरात्रि के पहले दिन भक्तों ने इस तरह किए मां के दर्शन, देखें अलग-अलग शहरों का नज़ारा

माता ब्रह्मचारिणी का स्वरूप

मां दुर्गा के दूसरे रूप ब्रह्मचारिणी माता के एक हाथ में जप की माला और दूसरे में कमंडल रहता है. वह किसी वाहन पर सवार नहीं होती बल्कि, पैदल धरती पर खड़ी रहती हैं. सिर पर मूकुट के अलावा इनका श्रृंगार कमल के फूलों से होता है. हाथों के कंगन, गले का हार, कानों के कुंडल और बाजूबंद सभी कुछ कमल के फूलों का होता है.

मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र-

1. या देवी सर्वभेतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

दधाना कर मद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।

देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।

2. ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी.

सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते..

3. ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥

Navratri Diet Plan: नवरात्रि के 9 दिनों तक क्या खाएं? जानें हर दिन सुबह से लेकर रात तक का डाइट चार्ट

मां ब्रह्मचारिणी का स्त्रोत पाठ-

तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।

ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥

शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।

शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥

Happy Navratri 2020: जानिए, देवी दुर्गा की मूर्तियों को बनाने में किन महत्वपूर्ण चीजों का होता है इस्तेमाल ?

मां ब्रह्मचारिणी का कवच-

त्रिपुरा में हृदयं पातु ललाटे पातु शंकरभामिनी।

अर्पण सदापातु नेत्रो, अर्धरी च कपोलो॥

पंचदशी कण्ठे पातुमध्यदेशे पातुमहेश्वरी॥

षोडशी सदापातु नाभो गृहो च पादयो।

अंग प्रत्यंग सतत पातु ब्रह्मचारिणी।

Navratri 2020: नवरात्रि के मौके पर इन मैसेजेस से अपने दोस्तों, करीबियों को भेजें शुभकामनाएं

मां ब्रह्मचारिणी की आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।

जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।

ब्रह्मा जी के मन भाती हो।

ज्ञान सभी को सिखलाती हो।

ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।

जिसको जपे सकल संसारा।

जय गायत्री वेद की माता।

जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।

कमी कोई रहने न पाए।

कोई भी दुख सहने न पाए।

उसकी विरति रहे ठिकाने।

जो ​तेरी महिमा को जाने।

रुद्राक्ष की माला ले कर।

जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।

आलस छोड़ करे गुणगाना।

मां तुम उसको सुख पहुंचाना।

ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।

पूर्ण करो सब मेरे काम।

भक्त तेरे चरणों का पुजारी।

रखना लाज मेरी महतारी। 

Happy Navratri 2020: नवरात्रि में ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानिए मंत्र और उनसे जुड़ी कथा

नवरात्रि से जुड़ी बाकी खबरें

Navratri Shailputri Puja 2020: नवरात्रि के पहले दिन मां शौलपुत्री की कैसे करें पूजा? यहां जानें

Navarati Bhog 2020: नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा को लगाएं ये विशेष भोग, यहां जानें किस दिन कौन- सा भोग चढ़ाएं?

Navratri 2020: उपवास करने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें इनसे बचने के तरीके, इस तरह करें हेल्दी उपवास बरतें ये सावधानियां!

जानिए क्या हैं कुट्टू के आटे के फायदे, नवरात्रि में इस बार बनाएं ये पांच बेहतरीन व्यंजन

Navratri 2020: नवरात्रि व्रत के दौरान हाइड्रेट और हेल्दी रहने के लिए, इन 4 ड्रिंक्स का करें सेवन

Navratri 2020: इस बार नवरात्रि में नही होगा गरबा, सरकार ने जारी की गाइडलाइंस

Garba 2020: पूरी रात करना है गरबा, तो इस तरह करें खुद को तैयार, एनर्जी और स्टेमिना दोनों रहेंगे बरकरार

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अगर व्रत में खाना चाहते हैं कुछ मजेदार तो ट्राई करें व्रत स्पेशल साबुदाना भेल