विज्ञापन

छठ पूजा में अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए? जानें सूर्य उपासना की विधि

Surya Arghya Mantra: छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है. इस दौरान श्रद्धालु सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हैं. जानिए सूर्य अर्घ्य मंत्र, बीज मंत्र और उषा अर्घ्य देने की सही विधि.

छठ पूजा में अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए? जानें सूर्य उपासना की विधि
सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र पढ़ें
ndtv

छठ महापर्व का आज 16 नवंबर को अंतिम दिन है. चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है. इस दिन व्रती सुबह स्नान करने के बाद पूजा की सामग्री लेकर नदी, तालाब या घाट पर पहुंचते हैं और सूर्यदेव को जल और दूध अर्पित करते हैं. मान्यता है कि सूर्यदेव को अर्घ्य देने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली की कामना पूरी होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उषा अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं सूर्य उपासना के मंत्र और पूजा की सही विधि.

सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र पढ़ें

छठ पूजा में सूर्यदेव की उपासना का विशेष महत्व है. अर्घ्य देते समय श्रद्धालु सूर्यदेव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मंत्र जाप के साथ श्रद्धाा और नियमपूर्वक पूजा करना महत्वपूूर्ण माना जाता है.

सूर्य अर्घ्य मंत्र

ॐ एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते।

अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥

इस मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव से सुख, शांति और परिवार की खुुशहाली की कामना की जाती है.

सूर्यदेव का बीज मंत्र कौन सा है?

सूर्यदेव की उपासना के लिए बीज मंत्र का जाप भी किया जाता है. श्रद्धालु अर्घ्य देते समय इस मंंत्र का जाप कर सकते हैं.

सूर्य बीज मंत्र

ॐ घृणिः सूर्याय नमः॥

धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की आराधना से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और आत्मविश्वाास की कामना की जाती है.

ये भी पढ़ें- छठ माई के पति कौन हैं? जानें छठ का सूर्य देव से क्या है रिश्ता

सूर्यदेव का सरल मंत्र भी कर सकते हैं जाप

अगर आपको संस्कृत के लंबे मंत्रों का सही उच्चारण करने में परेशानी होती है तो चिंता करने की जरूररत नहीं है. आप सूर्यदेव के सरल मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.

सरल सूर्य मंत्र

ॐ सूर्याय नमः॥

इस मंत्र का जाप श्रद्धालु आसानी से कर सकते हैं. पूजा के दौरान अपनी श्रद्धा के अनुसार मंत्र जााप करना उचित है.

छठ पूजा में उगते सूर्य को अर्घ्य देने की विधि

छठ पूजा के अंतिम दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करते हैं और साफ कपड़े पहनते हैं. इसके बाद बांस के सूप या दउरा में ठेकुआ, फल, नाारियल और अन्य पूजा सामग्री सजाई जाती है. सूर्योदय से पहले पूजा की सामग्री लेकर घाट पर पहुंचें. उगते सूर्य के सामने पानी में खड़े होोकर अर्घ्य देने की तैयारी करें. लोटे या पात्र से सूर्यदेव को जल और दूध अर्पित करें.

इस दौरान सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें.

परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करें. पूजा पूरी होने के बाद व्रती पारण करके अपना व्रत खोलते हैं. छठ पूजा में उगते सूूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत में शुुद्धता, संयम, श्रद्धा और नियमों का विशेष महत्व है.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2026 : उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर जुटे श्रद्धालु, देखें आस्था का अद्भुत नजारा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Arghya Mantra, Chhath Puja 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com