ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि का कारक ग्रह माना जाता है. मंगल की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ने की मान्यता है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए अनुकूल रह सकता है. इस दौरान करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में सुधार और अटके हुए काम पूरे होने की संभावनाएं जताई गई हैं. खास तौर पर मेष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है।. आइए जानते हैं कि इन चार राशियों के जीवन में क्या बदलाव आने की मान्यता है.
मेष राशि वालों के पूरे होंगे अटके हुए काम
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक माना जा रहा है. नौकरी करने वालों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकताा है. आय बढ़ाने के नए अवसर मिलने की संभावना है. कारोबार से जुड़े लोगों की कोई पुरानी योजना आगे बढ़ सकती है और किसी बड़ी डील पर बाातचीत सफल हो सकती है. हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा.
कर्क राशि वालों को करना होगा आर्थिक स्थिति में सुधार
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में राहत मिलने का संकेत दे सकता है. पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ की संभावना जताई जा रही है. किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है. विदेश याात्रा या विदेश से जुड़े अवसरों की दिशा में भी प्रयास आगे बढ़ सकते हैं. आर्थिक फैसले लेते समय बजट और जोखिम का ध्याान रखना जरूरी होगा.
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: बुध के नक्षत्र बदलते ही इन 3 राशियों को हो सकता है फायदा, जानें किसे मिलेगा धन लाभ का मौका
वृश्चिक राशि वालों को करियर में मिलेंगे तरक्की के अवसर
वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. जो लोग कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं, वे अपनी योजनाओं पर कााम कर सकते हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को भी नए अवसरों पर नजर रखनी चाहिए.
मकर राशि वालों को कर्ज से राहत मिलने की उम्मीद
मकर राशि वालों के लिए मंगल का गोचर मेहनत और आर्थिक योजनाओं पर ध्यान देने का समय माना जा रहा है. पुराने कर्ज को चुकाने की दिशा में प्रगति हो सकती है. वाहन खरीदने या विदेश में नौकरी पाने की इच्छा रखने वााले लोग अपने प्रयास तेज कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में लगातार मेहनत करने से अच्छे अवसर मिल सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं