विज्ञापन

Surya Gochar 2026: 24 अक्टूबर को नक्षत्र बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्यदेव, मिथुन समेत इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

24 अक्टूबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र से स्वाति नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. इसका प्रभाव मिथुन समेत 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुके काम भी बनेंगे.

Surya Gochar 2026: 24 अक्टूबर को नक्षत्र बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्यदेव, मिथुन समेत इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति
सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन
Photo Credit: NDTV

Surya Gochar 2026 Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपना राशि परिवर्तन करता है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलता है. ज्योतिष गणना के अनुसार 24 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूर्य फिलहाल मंगल ग्रह से जुड़े चित्रा नक्षत्र में है. इसके बाद राहु से जुड़े स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र परिवर्तन का असर 3 राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है. इससे इन राशियों के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रुके हुए काम भी बनेंगे.

1. मिथुन राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को लाभ देखने को मिल सकता है. इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. परिवार का कार्यों में पूरा सपोर्ट मिलेगा. साथ ही धनलाभ के भी योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होगी. आलस दूर होगा और फुर्ती से काम कर सकेंगे. आपको कोई शुभ समाचार मिलेगी जिससे मन सकारात्मक रहेगा.

2. वृश्चिक राशि

24 अक्टूबर को होने वाले सूर्य ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को खूब फायदा होगा. आपको मनचाही चीजें प्राप्त होंगी. साथ ही समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा. अगर परिवार में किसी के साथ रिश्ते बिगड़े हुए हैं तो वो सही होंगे. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको कोई जॉब ऑफर आ सकता है जिससे करियर में ग्रोथ होगी. धनलाभ के भी योग बनेंगे.

3. कुंभ राशि

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति को बेहद मजबूत कर सकता है. इससे आपको अपनी प्रोफेशनल लाइफ में ऐसी समाचार मिल सकती है मन प्रसन्न होगा. जीवन में सकारात्मकता का वास होगा. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा जिससे अटके हुए कार्य पूरे होंगे. साथ ही मनचाही चीजें प्राप्त होने के भी योग बनेंगे.

यह भी पढ़ें: सूखी लाल मिर्च से नजर कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने बताया नजर उतारने का सही तरीका

यह भी पढ़ें: Jaya Kishori Motivational Quotes: जीवन में छा रही है निराशा? जया किशोरी के ये विचार बढ़ाएंगे उत्साह और कॉन्फिडेंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surya Gochar, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com