विज्ञापन

कुंडली में सूर्य को कैसे मजबूत करें? एस्ट्रोलॉजर गिरीश मल्होत्रा ने बताए 5 असरदार उपाय

एस्ट्रोलॉजर गिरीश मल्होत्रा ने कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के 5 उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

कुंडली में सूर्य को कैसे मजबूत करें? एस्ट्रोलॉजर गिरीश मल्होत्रा ने बताए 5 असरदार उपाय
कुंडली में सूर्य मजबूत करने के उपाय
(Photo Credit: NDTV)

हिंदू धर्म में सूर्य देव को एकमात्र ऐसा देव माना जाता है, जिन्हें प्रत्यक्ष रुप से देखा जा सकता है. सूर्यदेव को ऊर्जा, प्रकाश और जीवन का आधार माना गया है. वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुंडली में सूर्य की स्थिति को भी अहम माना जाता है. मान्यता है कि कुंडली में सूर्य मजबूत होने पर व्यक्ति के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होती है. इसी विषय पर एस्ट्रोलॉजर गिरीश मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के 5 उपाय बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

कुंडली में सूर्य मजबूत करने के उपाय

रोजाना सूर्य देव को जल चढ़ाएं

सबसे पहले एस्ट्रोलॉजर रोज सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाने की सलाह देते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तांबे के लोटे में साफ जल भरें. इसमें लाल फूल, अक्षत, रोली, चंदन और थोड़ा सा गुड़ डालें. इसके बाद सूर्यदेव की ओर मुख करके खड़े हों और धीरे-धीरे जल अर्पित करें.

पिता की सेवा करें

एस्ट्रोलॉजर बताते हैं, सूर्य को मजबूत करने के लिए पिता की सेवा करना सबसे बड़ा उपाय है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को पिता का कारक माना जाता है. ऐसे में अगर आप अपनी कुंडली में सूर्य को मजबूत करना चाहते हैं, तो अपने पिता का सम्मान करें, उनकी जरूरतों का ध्यान रखें और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहें.

तांबे के बर्तन में पानी पिएं

एस्ट्रोलॉजर के मुताबिक, ज्योतिष में तांबे को सूर्य से संबंधित धातु माना जाता है. ऐसे में तांबे के बर्तन में पानी पीने से भी सूर्य मजबूत हो सकता है.

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें

गिरीश मल्होत्रा बताते हैं कि सुबह जल्दी उठना भी सूर्य को मजबूत करने के उपायों में शामिल है. ऐसे में रोज सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और सुबह उठकर नियमित रूप से सूर्यदेव को जल चढ़ाएं.

आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें

इन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने की सलाह देते हैं. आप सुबह स्नान के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाकर इस स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदते हैं? जानें पूजा के बाद धनिया के बीजों का क्या करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com