Khatu shaym bhagwan Rajasthan: राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं. मान्यता है जो लोग खाटू श्याम जी की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. यह भी कहा जाता है यहां आने वालों की झोली कभी खाली नहीं जाती. आपको बता दें कि खाटू श्याम जी से अर्जी लगाने का तरीका अलग है. आज के इस लेख में हम उसी के बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी अपनी मुराद पूरी कर सकें...
Rath yatra 2025 : जगन्नाथ रथ यात्रा में किस दिन कौन सी रस्म जाएगी निभाई, पूरा शेड्यूल पढ़िए यहां...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे लगाएं खाटू श्याम भगवान को अर्जी
वैसे तो खाटू श्याम जी को शीश झुकाकर, मन्नत का धागा बांधकर अर्जी लगा सकते हैं. लेकिन हम आपको यहां पर एक अनोखा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे भी आप उनसे अरदास कर सकते हैं. ये तरीका पर्ची का. जी हां, आप यहां पर बाबा के नाम पत्र लिखकर उनसे अरदास लगा सकते हैं.
इसके लिए आप कोरे कागज पर लाल रंग की पेन से श्री श्याम लिखें फिर अपनी इच्छा और अपना नाम लिखकर मौली से सूखे नारियल के साथ बांध दीजिए. अब आप इस नारियल को खाटू श्याम को चढ़ा दीजिए.
हां, अगर आप मंदिर तक नहीं जा सकते हैं, तो किसी और से भी चढ़वा सकते हैं. इससे भी आपका संदेश खाटू भगवान तक पहुंच जाता है. इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आपको यह विश्वास दिलाएगा की खाटू श्याम जी हमेशा आपके साथ हैं.
आपको बता दें कि वर्तमान समय में खाटू श्याम भगवान के देश-विदेश में लाखों भक्त हैं जो दर्शन के लिए आते हैं. यहां लोग अपनी समस्याएं और दुख लेकर आते हैं क्योंकि ऐसा विश्वास है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से खाटू श्याम में अपनी अर्जी या अरदास लगाता है, भगवान खाटू श्याम स्वयं उसके सभी दुखों को हर लेते हैं.
कहां है खाटू श्याम मंदिर - Where is Khatu Shyam Temple
खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के खाटू गांव में स्थित है. सीकर से यह लगभग 43 किलोमीटर दूर है. यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं