हिंदू धर्म में पूर्णिमा की तिथि बहुत शुभ मानी जाती है, इस दिन पूरा चंद्रमा (Full Moon) निकलता है और इसकी पूजा-अर्चना करने के साथ ही पूर्णिमा तिथि पर अगर व्रत किया जाए, देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की आराधना की जाए, तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून 2024, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य, सत्यनारायण कथा, व्रत और चंद्रमा को अर्घ्य देना बहुत शुभ माना जाता है और ज्येष्ठ पूर्णिमा पर इस बार कई अद्भुत संयोग भी बन रहे हैं, जिनका प्रभाव तीन राशि (Zodiac Signs) के जातकों पर विशेष रूप से पड़ने वाला है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ज्येष्ठ पूर्णिमा इन राशियों के लिए होगी शुभ
वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातकों के लिए यह पूर्णिमा (Purnima) तिथि बहुत ही शुभ होने वाली है. उन्हें किसी भी प्रकार के मानसिक दुख-दर्द से छुटकारा मिलेगा और उनकी जिंदगी में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, आय के नए साधन बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर में जो भी समस्याएं आ रही हैं वो खत्म होंगी और बिजनेस में भी लाभ के योग हैं.
कर्क राशि - कर्क राशि के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima) शुभ फल देने वाली है. इस दौरान परिवार में चल रहे कोई भी पैतृक विवाद का निपटारा होगा. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, धन के नए स्रोत मिलेंगे. आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं और प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी.
धनु राशि - धनु राशि (Sagittarius) के जातकों के लिए भी ज्येष्ठ पूर्णिमा शुभ फल देने वाली होगी, यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. अचानक से धन की प्राप्ति होगी, आपके बिजनेस में ग्रोथ की संभावना है, रुका हुआ जो भी काम है वह पूरा होगा और दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं