Indira Ekadashi 2022 Kab hai: सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है. इंदिरा एकादशी आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं. इस साल इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितंबर को यानी आज है. माना जाता है कि पितृ पक्ष की इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से ना सिर्फ भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, बल्कि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए जानते हैं आश्विन मास की इंदिरा एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त, इस दिन क्या करें और क्या नहीं.
इंदिरा एकादशी की तारीख और महत्व | Indira Ekadashi Date and Importance
इस बार इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितंबर, बुधवार को यानी आज पड़ रहा है. एकादशी तिथि की शुरुआत 20 सितंबर को रात 9 बजकर 26 मिनट से हो रही है. वहीं एकादशी तिथि की समाप्ति 21 सितंबर रात 11 बजकर 34 मिनट पर हो रही है. ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक इंदिरा एकादशी का व्रत 21 सितंबर को रखा जाएगा. इसके अलावा इंदिरा एकादशी व्रत का पारण 22 सितंबर को किया जाएगा. आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन अगर विधिवत व्रत रखकर पूजा की जाती है तो पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंदिरा एकादशी व्रत में रखें इन बातों का ध्यान | Indira Ekadashi Vrat Niyam
इंदिका एकादशी का व्रत व्रत रखने वालों को इस दिन अन्न-जल ग्रहण नहीं करना चाहिए. हालांकि विशेष परिस्थिति में फलाहार किया जा सकता है.
सुबह स्नान इत्यादि से निवृत होकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करनी चाहिए.
भगवान विष्णु जी की पूजा में पीले फूल, फल, तुलसी और गंगाजल ही अर्पित किए जाते हैं.
जो लोग इंदिका एकादशी का व्रत नहीं रखते हैं उन्हें भी इस दिन सात्विक भोजन करना चाहिए. एकादशी के दिन भात का सेवन नहीं किया जाता है.
एकादशी व्रत से एक दिन पूर्व भी सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए.
व्रत के बाद चांदी, तांबा, चावल और दही में से किसी एक वस्तु का दान करें.
एकादशी व्रत के दौरान रात को जागरण करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
इंदिरा एकादशी व्रत के दौरान क्या ना करें | Indira Ekadashi donts
इंदिरा एकादशी का व्रत रखने वालों को इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए.
एकादशी व्रत रखने वालों का चावल के सेवन से परहेज करना चाहिए. यानी इस दिन चावल नहीं खाना चाहिए.
Saptami Shradh 2022: पितृ पक्ष के सप्तमी श्राद्ध की ये है सही विधि, जानें तिथि
इंदिरा एकादशी के दिन व्रती को अपना मन शांत रखना चाहिए और पूर्ण रूप से ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
एकादशी का व्रत करने वालों को सूर्यास्त के बाद भोजन नहीं करना चाहिए.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
अनंत चतुर्दशी आज, मुंबई में गणपति विसर्जन की धूम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं