How To Get Rich: बाबा नीम करोली के नाम से अब कोई भी अनजान नहीं है. वो ऐसे बाबा हैं जिनका नाम 20 वीं सदी के महान संतों में शामिल किया जाता है. उनका पवित्र धाम उत्तराखंड में है. इस युग में अवतरित होने के बाद भी बाबा नीम करोली ने कई चमत्कार दिखाए. शायद इसलिए उन्हें कलयुग में भगवान हनुमान का अवतार भी माना जाता है. नीम करोली बाबा ने इस युग में धनवान होने के कुछ खास उपाय बताए हैं. वैसे भी ऐसा कोई शख्स नहीं है ज ये नहीं चाहता कि उसके पास पर्याप्त धन हो. बाबा नीम करोली ने ऐसे ही लोगों को धनवान बनने के तीन उपाय बताए हैं.
धनवान होने के तीन राज | How To Get Richधन खर्च करना जरूरी
नीम करोली बाबा के अनुसार धन अर्जित करने के साथ साथ, पहले ये जरूरी है कि धन के पुराने कोष को खाली किया जाए. इसलिए धन को खर्च करते रहना भी आवश्यक है. आपने अगर धन संचय करके रखा है तो ये मान कर चलें कि वो एक न एक दिन जरूर खत्म होगा. उससे पहले ही धन को सही समय और सही जगह पर खर्च करें.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सही तरह से करें उपयोग
बाबा नीम करोली का कहा है कि ज्यादा धन होने से ही व्यक्ति को अमीर नहीं माना जा सकता है. अमीर वो होता है जो ये जानता है कि धन का महत्व क्या है और उसकी उपयोगिता क्या है. साथ ही ये भी पता होना चाहिए कि धन खर्च करने का या उसके उपयोग का सही तरीका क्या है. अगर आपके पास जमा धन किसी जरूरतमंद के काम न आ सके तो फिर ऐसी अमीरी का कोई अर्थ नहीं है.
ये है असली अमीरी
बाबा नीम करोली ने अमीरी को एक अलग परिभाषा दी है. ये अमीरी सिर्फ पैसों की अमीरी नहीं है. बल्कि आचरण की अमीरी है. वो कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति में तीन गुण जरूर होना चाहिए. एक गुण है चरित्र. दूसरा गुण है आचरण और तीसरा एवं सबसे अंतिम गुण है ईश्वर में विश्वास करना. उनके अनुसार दुनिया में सबसे धनी व्यक्ति वही है, जिसमें ये तीनों गुण हों. जिसके पास ये तीन गुण हों उसे कभी गरीब नहीं समझना चाहिए.
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं