Chandra Grahan 2024: बीते साल में कुल 4 ग्रहण लगे थे लेकिन आने वाले साल 2024 में कुल 5 ग्रहण लगे थे. इनमें से पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण पेनुम्ब्रल ग्रहण यानी उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया यानी पेनुमब्रा में प्रेश करता है और उसके बाद पृथ्वी की असल छाया में आता है जिससे वास्तविक ग्रहण लगता है. इसीलिए इसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है. जानिए 2024 में कब लगेगा पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) और इसे विश्व के किन-किन हिस्सों से देख सकेंगे लोग.
Surya Grahan 2024: आने वाले साल में लगने वाला है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानिए कैसे लगता है Solar Eclipse
साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण | First Lunar Eclipse Of 2024
ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका वैश्विक तौर पर विशेष महत्व होता है. इसे देखना अपनेआप में एक अद्भुत अनुभव है. आने वाले साल में 24-25 मार्च, 2024 में उपच्छाया चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इस चंद्र ग्रहण को यूरोप के अधिकतर हिस्से, नॉर्थ और ईस्ट एशिया, अधिकतर ऑस्ट्रेलिया, अधिकतर अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, आर्कटिक और अंटार्कटिका से देखा जा सकता है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
एशिया के कुछ हिस्से से इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा लेकिन भारत (India) में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा. धार्मिक आधार पर कहा जाता है कि ग्रहण लगने से कुछ घंटों पहले सूतक काल (Sutak Kaal) लग जाता है. सूतक काल वह समय होता है जिसे अशुभ माना जाता है और इस दौरान बहुत से काम नहीं किए जाते हैं. भारत से चंद्र ग्रहण नजर नहीं आएगा इस चलते इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा.
2024 में कब-कब लगेंगे ग्रहण- साल 2024 में कुल 5 ग्रहण लग रहे हैं. पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो 24-25 मार्च की रात लगेगा और यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है.
- दूसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा. यह ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) होगा और 8 अप्रैल के दिन नजर आएगा.
- तीसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और 17-18 सितंबर की रात नजर आएगा.
- चौथा ग्रहण 2 अक्टूबर के दिन लगेगा और वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा.
- साल 2024 का आखिरी ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो 17 अक्टूबर को दिखेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं