विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2018

अमित शाह पहुंचे तारापीठ मंदिर, देवी को चढ़ाई बनारसी साड़ी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीरभूम जिले में प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में आज पूजा - अर्चना की.

अमित शाह पहुंचे तारापीठ मंदिर, देवी को चढ़ाई बनारसी साड़ी
अमित शाह ने तारापीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना 
नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बीरभूम जिले में प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में आज पूजा - अर्चना की. मंदिर सूत्रों के मुताबिक अमित शाह हेलीकॉप्टर से कोलकाता से यहां पहुंचे. शाह ने मंदिर के भीतर करीब 10 मिनट बिताए और पूजा - अर्चना की. सूत्रों ने बताया कि शाह ने जब पूजा की तो मंदिर के भीतर पांच पुजारी, दो सेवक और मंदिर समिति के दो सदस्य मौजूद थे.

बारिश की वजह से रुकी अमरनाथ यात्रा, पहला जत्था पहलगाम और बालटाल में ही रुका

अमित शाह ने देवी को बनारसी साड़ी, फल और एक माला अर्पित की. सुरक्षा कारणों से सुबह नौ बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. उनका आज पुरुलिया जाने का भी कार्यक्रम है. 

Longest Lunar Eclipse: 27 जुलाई को लगेगा 21वीं सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मौजूद है तारापीठ मंदिर. यह बंगाल की प्रसिद्ध देवी हैं, जिन्हें 52 शक्तिपीठों में से एक माना गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां देवी सती के नेत्र (आंखे) गिरी थी. वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि महर्षि वसिष्ठ ने तारा के रूप में यहां देवी सती की पूजा की थी. इसीलिए इस स्थान को "नयन तारा" नाम से भी जाना जाता है. 



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP President, Amit Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com