Baglamukhi Jayanti 2026: हिंदू धर्म में शक्ति उपासना का विशेष महत्व है और दस महाविद्याओं में से एक मां बगलामुखी को अत्यंत प्रभावशाली देवी माना जाता है. कहा जाता है कि उनकी पूजा करने से जीवन के बड़े से बड़े संकट भी दूर हो सकते हैं. खासकर जब बात शत्रुओं पर विजय और वाणी पर नियंत्रण की हो, तब मां बगलामुखी की आराधना बेहद फलदायी मानी जाती है. साल 2026 में उनकी जयंती एक शुभ संयोग में आ रही है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है.
कब है बगलामुखी जयंती 2026?
साल 2026 में बगलामुखी जयंती 24 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जाएगी.
- अष्टमी तिथि शुरू: 24 अप्रैल सुबह 07:18 बजे
- अष्टमी तिथि समाप्त: 25 अप्रैल सुबह 05:51 बजे
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दिन शुक्रवार का संयोग होने से पूजा का महत्व और भी बढ़ जाता है. पूरे दिन पूजा करना शुभ माना जाएगा.
मां बगलामुखी की महिमा
मां बगलामुखी को स्तंभन शक्ति की देवी कहा जाता है.मान्यता है कि उनकी कृपा से व्यक्ति अपने शत्रुओं की वाणी और बुद्धि को नियंत्रित कर सकता है.
- विरोधियों पर जीत पाने के लिए विशेष पूजा
- कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता
- वाद-विवाद में विजय
- नकारात्मक शक्तियों से रक्षा
इसी कारण उन्हें पीताम्बरा देवी भी कहा जाता है, क्योंकि उन्हें पीला रंग अत्यंत प्रिय है.
पूजा की आसान विधि
मां बगलामुखी की पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व होता है. पूजा इस प्रकार करें:
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें
- पीले रंग के कपड़े पहनें
- पीले आसन पर बैठकर पूजा करें
- माँ की मूर्ति या तस्वीर को गंगाजल से शुद्ध करें
- पीले फूल, पीला चंदन, पीले फल और बेसन के लड्डू अर्पित करें
- घी या सरसों के तेल का दीपक जलाएं
- संभव हो तो व्रत रखें
- मंत्र जाप जरूर करें
शक्तिशाली मंत्र
पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करना बेहद फलदायी माना जाता है- 'ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वान्कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं ओम् स्वाहा.' हल्दी की माला से इस मंत्र का जाप करना सबसे उत्तम माना जाता है.
प्रमुख मंदिर
मां बगलामुखी के प्रसिद्ध मंदिरों में शामिल हैं:
- मध्य प्रदेश के दतिया में स्थित पीताम्बरा पीठ
- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित बगलामुखी मंदिर
जयंती के दिन यहां विशेष पूजा, हवन और अनुष्ठान होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: Parshuram Jayanti 2026: 19 या 20 अप्रैल, परशुराम जयंती कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा विधि, सही तारीख और महत्व
Temple Bell: घर की पूजा में घंटी और मंदिरों में घंटे-घड़ियाल क्यों बजाते हैं?
Sita Navami 2026: अप्रैल में इस दिन मनाई जाएगी सीता नवमी, जान लें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं