Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का दिन जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है वैसे-वैसे ही परंपरागत तौर पर पूजा-पाठ किया जाने लगा है. 22 जनवरी के दिन अयोध्या के भव्य राम मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुल जाएंगे जहां वे अपने आराध्य श्रीराम के दर्शन कर सकेंगे. इसी बीच भगवान राम (Lord Rama) के जन्म की कहानी और वजह बता रहे हैं टीवी के राम अरुण गोविल. रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल (Arun Govil) ने भगवान राम का किरदार निभाया था जिनमें उनकी अर्धांगिनी माता सीता की भूमिका में नजर आईं थी दीपिका चिखलिया. आज सुनिए टीवी के सियाराम की जुबानी राम जन्म की कहानी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरुण गोविल बताते हैं, रावण को ब्रह्मा जी से वरदान मिला था कि उसे नर और वानर के सिवा कोई नहीं मार सकता. रावण के डर से देवता भी कांपते थे. रावण का जब पृथ्वी पर अत्याचार बहुत बढ़ गया तो पृथ्वी बहुत बेचैन हो गई और देवताओं के साथ भगवान विष्णु के पास पहुंची. भगवान विष्णु के पास पहुंचकर उन्होंने गुहार लगाई कि प्रभु कृपा करें, प्रभु कृपा करें. इसपर भगवान विष्णु ने कहा कि मैं तुम्हारे ऊपर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए रघुकुल में मनुष्य के रूप में जन्म लूंगा और रावण का वध कर दूंगा. इस प्रकार भगवान राम ने इस धरती पर अवतार लिया.
रामलला की जन्मभूमि पर रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या पहुंच गए हैं. वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित रहेंगे.
Ram Katha With Arun Govil and Dipika Chikhlia: इस वजह से भगवान राम ने धरती पर लिया था जन्म | AyodhyaNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं