विज्ञापन

7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 8 नवंबर को सुबह 11:28 बजे तक रहेगी. जानिए आज का पंचांग.

7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
आज का पंचांग
file photo

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग हिंदू काल-गणना की एक पद्धति है, जो सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति पर आधारित है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 10:48 बजे तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 8 नवंबर को सुबह 11:28 बजे तक रहेगी. शनिवार को सुबह 6:39 बजे सूर्योदय और शाम 5:41 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, तड़के 4:39 बजे चंद्रोदय और शाम 4:18 बजे चंद्रास्त होगा.

आज का पंचांग

पंचांग के अनुसार, इस दिन सूर्य देव विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. ज्योतिष के अनुसार, सूर्य देव के विशाखा नक्षत्र में रहने से व्यक्ति के स्वभाव, कार्यक्षेत्र और जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है. शनिवार को प्रीति योग रहेगा, जो अगले दिन तड़के 3:27 बजे तक रहेगा. इसके बाद आयुष्मान योग आरंभ होगा. प्रीति योग 27 नित्य योगों में से दूसरा योग माना जाता है.

अभिजीत मुहूर्त

इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक रहेगा. ये दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है.  माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभावों या दोषों का स्वतः नाश हो जाता है. शनिवार को रात 11:09 बजे से 12:49 बजे तक अमृतकाल रहेगा. इसे अमृत के समान उत्तम फल देने वाला माना जाता है.

राहुकाल का समय

इस दिन राहुकाल सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा. राहुकाल दिन का वह समय होता है, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है. इस दौरान कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए, लेकिन जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हें जारी रखा जा सकता है. शनिवार को यमगंड काल दोपहर 1:33 बजे से 2:56 बजे तक रहेगा. ये समय मृत्यु के देवता यमराज से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस दिन गुलिक काल सुबह 6:39 बजे से 8:02 बजे तक रहेगा.

(इनपुट- आईएएनएस)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAJ KA PANCHANG, Panchang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com