विज्ञापन

'वीर जारा' की एक्ट्रेस की पैदा होते ही अस्पताल में हो गई थी अदला बदली, मां ने आंखों के रंग से पहचानी बेटी

रानी मुखर्जी के जन्म से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है. अस्पताल में वह गलती से एक पंजाबी परिवार के पास पहुंच गई थीं, लेकिन उनकी मां ने एक छोटी सी बात देखकर तुरंत पहचान लिया कि गोद में मौजूद बच्ची उनकी बेटी नहीं है.

'वीर जारा' की एक्ट्रेस की पैदा होते ही अस्पताल में हो गई थी अदला बदली, मां ने आंखों के रंग से पहचानी बेटी
जब बदल गया था रानी मुखर्जी का परिवार! बड़ा दिलचस्प है किस्सा

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जो सुनने में किसी फिल्म की कहानी जैसा लगता है. करोड़ों दिलों पर राज करने वाली रानी के जन्म के दौरान अस्पताल में एक ऐसी गलती हो गई थी, जिससे उनका परिवार परेशान हो गया था. दरअसल, जन्म के बाद रानी गलती से एक पंजाबी परिवार के पास पहुंच गई थीं. लेकिन उनकी मां कृष्णा मुखर्जी की एक छोटी सी नजर ने पूरा मामला बदल दिया. आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या देखा उनकी मां ने, जिससे उन्हें यकीन हो गया कि बच्ची उनकी नहीं है? 

आंखों के रंग से मां ने पहचानी अपनी बेटी

रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राम मुखर्जी और कृष्णा मुखर्जी के घर हुआ था. रानी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि जन्म के बाद अस्पताल में वे कुछ समय के लिए दूसरे परिवार के पास चली गई थीं. रानी के मुताबिक, जब नर्स बच्चों को रेग्युलर चेक-अप्स के लिए ले जाती थीं और वापस लाती थीं, उसी दौरान यह गलती हुई. इसके चलते रानी एक पंजाबी दंपति के कमरे में पहुंच गई थीं. लेकिन उनकी मां ने जैसे ही बच्ची को देखा, उन्हें तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है. उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी की आंखें भूरी थीं, जबकि सामने मौजूद बच्ची की आंखों का रंग अलग था. इसके बाद उन्होंने अस्पताल में अपनी बेटी को ढूंढने के लिए कहा और आखिरकार रानी अपने परिवार के पास वापस आ गईं.

ये भी पढ़ें: करीना ने ठुकराया, दीपिका ने बनाया यादगार, 13 साल बाद भी इस साउथ किरदार का खुमार है बरकरार

Latest and Breaking News on NDTV

मैं तो पंजाबी हूं!

रानी ने एक बार मजाक में कहा था कि शायद उनकी शादी किसी पंजाबी से हो सकती है. उनकी यह बात सच साबित हुई जब उन्होंने अप्रैल 2014 में फिल्म मेकर आदित्य चोपड़ा से शादी की. दोनों ने इटली में बेहद प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. साल 2015 में उनके घर बेटी आदिरा का जन्म हुआ. रानी और आदित्य अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं.

किंग खान के साथ जल्द नजर आएंगी रानी

रानी मुखर्जी हाल ही में क्राइम-थ्रिलर फिल्म मर्दानी 3 में एक बार फिर निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं. अब वह जल्द ही सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रानी सिद्धार्थ आनंद की डायरेक्शन में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आ सकती हैं. इसके अलावा वह ‘ओह माय गॉडेस' और मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ संभावित प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं. फैंस को रानी और शाहरुख की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Rani Mukerji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com