विज्ञापन

भारत में 'रेसिडेंट ईविल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 3.02 करोड़ कमाकर बनी फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर

लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर लौटी इस हॉरर फ्रेंचाइजी को भारतीय दर्शकों से जबरदस्त शुरुआत मिली है, जिसने पहले ही दिन इसके नाम एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया.

भारत में 'रेसिडेंट ईविल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन 3.02 करोड़ कमाकर बनी फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर
‘Resident Evil’ ने भारत में मचाया तहलका

हॉलीवुड की पॉपुलर गेमिंग फ्रेंचाइजी ‘रेसिडेंट ईविल' एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आई है और भारत में फिल्म की शुरुआत काफी शानदार रही है. जैक क्रेगर के निर्देशन में बनी इस हॉरर फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 3.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. इस आंकड़े में पेड प्रीव्यू भी शामिल हैं. खास बात यह है कि फिल्म ने भारत में फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. फिल्म में ऑस्टिन अब्राम्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

भारत में फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग

‘रेसिडेंट ईविल' ने 18 सितंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक दी. फिल्म को अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया है. पहले ही दिन 3.02 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने इस गेमिंग फ्रेंचाइजी की भारत में पिछली फिल्मों के मुकाबले सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. फिल्म को भारत में सोनी पिक्चर्स इंडिया ने डिस्ट्रीब्यूट किया है. रिलीज से पहले ही गेमिंग फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच इसे लेकर काफी उत्साह था और सिनेमाघरों में इसका असर भी देखने को मिला.

जैक क्रेगर के करियर की भी सबसे बड़ी शुरुआत

‘रेसिडेंट ईविल' सिर्फ फ्रेंचाइजी के लिए ही नहीं, बल्कि निर्देशक जैक क्रेगर के लिए भी खास साबित हुई है. भारत में फिल्म ने उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है. जैक इससे पहले हॉरर फिल्म ‘Barbarian' और ‘Weapons' का निर्देशन कर चुके हैं. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसकी कहानी, हॉरर और एक्शन को लेकर चर्चा हो रही है. यही वजह है कि रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है.

दुनिया भर में भी शानदार शुरुआत की उम्मीद

भारत के अलावा ‘रेसिडेंट ईविल' की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत शुरुआत की उम्मीद जताई जा रही है. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अमेरिका में 50 मिलियन डॉलर से ज्यादा की ओपनिंग की ओर बढ़ रही है. ऐसा होने पर यह फ्रेंचाइजी के लिए वहां की सबसे बड़ी घरेलू ओपनिंग हो सकती है. फिल्म को वीडियो गेम पर बनी फिल्मों की दुनिया में भी खास प्रतिक्रिया मिल रही है. Rotten Tomatoes पर फिल्म को 96 प्रतिशत Tomatometer रेटिंग मिली है. ऐसे में आने वाले दिनों में ‘रेसिडेंट ईविल' की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पर सबकी नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें: 1975 की इस फिल्म ने शोले को दी थी टक्कर, स्टारकास्ट में नहीं थे बड़े नाम फिर भी बनी ब्लॉकबस्टर, उषा मंगेशकर, महेंद्र कपूर, मन्ना डे ने गाए 7 कल्ट गाने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Resident Evil 2026, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com