आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ किसी तरह का तकरार नहीं करेगी, बल्कि उसके साथ हर कदम पर सहयोग करेगी।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से जीते 'आप' के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमारी रणनीति केंद्र सरकार के साथ सहयोग करने की होगी। भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी और संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के लिए पूरी तैयारी की थी और जनता ने उन्हें इसलिए वोट दिया, क्योंकि वह मौजूदा व्यवस्था से तंग आ चुकी है और बदलाव चाहती है। हम जनता के साथ हैं।
भारद्वाज से यह पूछे जाने पर कि पार्टी की इस भारी जीत की वजह क्या रही, उन्होंने कहा, जनता ने हमारे 49 दिनों के शासन और केंद्र में बीजेपी के आठ-नौ महीनों के शासन की तुलना की और उन्हें लगा कि बीजेपी सिर्फ एक विशेष वर्ग को खुश करने में लगी है, इसलिए उन्होंने हमें मौका देने का फैसला किया।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी को लेकर पूछे गए सवाल पर भारद्वाज ने कहा, हम चाहते हैं कि वह अपनी सीट से जीतें, ताकि विधानसभा में हमारे साथ शामिल हों। बेदी हालांकि अपने निर्वाचन क्षेत्र कृष्णा नगर से चुनाव हार गईं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं