दिल्ली में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही आम आदमी पार्टी के दफ्तर में चहल-पहल बढ़ी हुई है। मतगणना शुरू होने से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली वालों को शुभकामनाएं। प्रार्थना कीजिए। प्रार्थना में काफी शक्ति होती है।
पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, आज एक ऐतिहासिक दिन है। आज दीये और तूफान की लड़ाई का फैसला आएगा। आज हम आम आदमी की दुयाओं का असर देखेंगे। आम आदमी की उम्मीदों का दिन!
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मतगणना से एक दिन पहले, अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं और नई दिल्ली विधानसभा सीट के अपने समर्थकों से यहां कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में शाम करीब 6 बजे मुलाकात की। केजरीवाल ने कहा, हमें पूर्ण बहुमत मिलने का पूरा भरोसा है। मतगणना के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।
केजरीवाल ने कहा, पूरा श्रेय जनता को और 49 दिन तक रही हमारी सरकार के दौरान किए गए काम को जाता है। लगभग सभी एग्जिट पोल के परिणामों में 'आप' को पूर्ण बहुमत मिलते बताया गया, जिससे पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं