आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम बुखारी का समर्थन ठुकरा दिया है। पार्टी ने कहा है कि हमें सभी धर्मों का समर्थन हासिल है।
पार्टी ने इमाम बुखारी द्वारा अपने बेटे की दस्तारबंदी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री को बुलाने की बजाए पाकिस्तान के पीएम को न्योता देने पर ऐतराज़ जताया है। आप नेता संजय सिंह ने कहा, हम ऐसे शख्स का समर्थन नहीं ले सकते, जो अपने बेटे की दस्तारबंदी में भारत के प्रधानमंत्री को ना बुलाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को बुलाता है।
इससे पहले, जामा मस्जिद के शाही इमाम ने दिल्ली के वोटरों खासकर मुसलमानों से आप को वोट देने की अपील की थी। बुखारी ने कहा था कि देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को बचाने के लिए आप के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आप नेता आशीष खेतान ने संवाददाताओं से कहा, 'हम न केवल बुखारी की पेशकश ठुकरा रहे हैं, बल्कि उनकी राजनीति और वह जहां और जिस विचारधारा पर खड़े हैं उसकी भी निंदा कर रहे हैं।'
दिल्ली की करीब एक करोड़ 70 लाख आबादी में मुस्लिम मतदाता 11 प्रतिशत से अधिक माने जाते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में बुखारी ने मुस्लिम मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं