विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2019

रॉबर्ट वाड्रा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राज बब्बर ने दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें 'ना' कौन कह सकता है

रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra अपने दोनों बच्चों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन से पहले रोड शो में शामिल हुए थे.

Also Read in
रॉबर्ट वाड्रा के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर राज बब्बर ने दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें 'ना' कौन कह सकता है
रॉबर्ट वाड्रा को लेकर राज बब्बर ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर (Raj Babbar) ने पार्टी में रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के शामिल होने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस परिवार का हिस्सा हैं और अगर वह पार्टी से जुड़ना चाहते हैं तो उनका कोई भी विरोध नहीं करेगा. ध्यान हो कि पिछले सप्ताह ही रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra अपने दोनों बच्चों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन से पहले रोड शो में शामिल हुए थे. इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने के बाद अब उनके पति (Robert Vadraभी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. खासकर तब जब बीते कुछ समय में रॉबर्ट वाड्रा पर लगे भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर लगातार हमलावर रही है. 

सक्रिय राजनीति में शामिल होने की खबरों के बीच रॉबर्ड वाड्रा ने दिया यह बड़ा बयान...

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में राज बब्बर ने कहा कि अगर वह चाहेंगे तो पार्टी उनके बारे में जरूर सोचेगी. वह परिवार का हिस्सा हैं. उन्हें पार्टी में सम्मलित करने के लिए कौन मना करेगा. रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ महीने पहले ही सक्रिय राजनीति में शामिल हुई है. सक्रिय राजनीति में आने के बाद ही कांग्रेस ने उन्हें पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाया था.गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) के सक्रिय राजनीति में एंट्री के बाद अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ( Robert Vadra) भी सक्रिय राजनीति में शामिल होने का इशारा किया था. दरअसल, उन्होंने अपने एक फेसबुक पोस्ट से ऐसे संकेत दिए थे. उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि मैं बड़े स्तर पर लोगों की सेवा करने के लिए तैयार हूं.

जब तक बेदाग साबित नहीं हो जाऊंगा, तब तक नहीं रखूंगा सक्रिय राजनीति में कदम: रॉबर्ट वाड्रा

उन्होंने आगे लिखा था कि महीनों और सालों तक लोगों के बीच काम करने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मुझे आम जनता के लिए बड़े स्तर पर कुछ करने की जरूरत है. खासतौर पर यूपी में काम करने के बाद ऐसा लगा कि यहां काफी कुछ करना बाकी है. मेरे हिसाब से बीते कुछ सालों में सीखे गए अपने अनुभव को यूं ही बेकार होने देना सही नहीं है. उन्होंने आगे लिखा था कि एक बार जैसे ही मेरे ऊपर लगे सभी आरोप निराधार साबित हो जाएंगे उसके बाद में बड़े स्तर पर काम करना चाहूंगा. कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी से बातचीत में वाड्रा ने कहा था कि मैं लोगों की मदद के लिए ही राजनीति में नहीं आना चाहता लेकिन अगर ऐसा करने से मैं कोई बड़ा अंतर तय कर पाऊं तो क्यों नहीं? लेकिन यह लोग तय करेंगे.

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की बहन और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने भी सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था. कांग्रेस ने उन्हें पार्टी का महासचिव बनाया गया थी, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई थी. वे फरवरी के पहले सप्ताह से जिम्मेदारी संभालेंगी. इसके अलावा कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को तुरंत प्रभाव से महासचिव नियुक्त करके पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई थी. 

BLOG: क्या प्रियंका गांधी तुरुप का पत्ता साबित होंगी?

पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी जो पहले की तरह कर्नाटक के प्रभारी की भूमिका निभाते रहेंगे. संगठन महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे अशोक गहलोत के राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने के बाद वेणुगोपाल की नियुक्ति की गई थी. उत्तर प्रदेश के लिए प्रभारी-महासचिव की भूमिका निभा रहे गुलाम नबी आजाद को अब हरियाणा की जिम्मेदारी दी गयी थी.

3 राज्यों में कांग्रेस की जीत के पीछे हैं 'चकी', लोकसभा चुनाव में अब होगी बीजेपी के रणनीतिकारों से टक्कर

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री का एलान कांग्रेस का बड़ा दांव माना गया था. यूपी में अखिलेश यादव और मायावती के गठबंधन करने के बाद कांग्रेस ने सभी 80 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था. वहीं दूसरी ओर नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राहुल गांधी आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं. कांग्रेस राफेल सहित कई अन्य मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रही है.

मसला मुख्य चुनावी मुद्दे का : 'मोदी हटाओ' या 'मोदी बचाओ'

कांग्रेस के इस एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि हर राज्य से नकारे जाने के बाद आखिर में कांग्रेस ने अब प्रियंका गांधी पर दांव खेला है. प्रियंका कांग्रेस के लिए बैसाखी की तरह है. न्यू इंडिया में यह सवाल पूछा जा रहा है कि नेहरू जी के बाद इंदिरा जी फिर राजीव, फिर सोनिया जी, फिर राहुल जी और अब प्रियंका जी. बीजेपी में पार्टी ही परिवार है तो कांग्रेस में परिवार ही पार्टी है. यही फर्क है हमारे बीच.'

प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री के ऐलान के बाद उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने उन्हें बधाई देते हुए फेसबुक पर पोस्ट लिखा था कि 'शुभकामनाएं प्रियंका... तुम्हारी जिंदगी के हर मोड़ पर तुम्हारे साथ हूं.' इनके अलावा कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, 'वह पहले भी चुनाव में जिम्मेदारियां संभाल चुकी है. अब जैसी परिस्थितियां होंगी वैसा फैसला लिया जाएगा. इस फैसले से पूरे देश में उत्साह है. सब इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं. पार्टी में आगे किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी यह बाद की बात है.' वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ने कहा, 'यह फैसला स्वागत योग्य है. प्रियंका जी को चुनाव और राजनीति की अच्छी समझ है. सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस को फायदा होगा. यह कांग्रेस के लिए अच्छी खबर है.'

VIDEO: राजनीति में प्रियंका की एंट्री.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raj Babbar, Robert Vadra, BJP, Congress, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, LokSabhaPolls2019, LokSabhaElections2019, Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com