कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एंजेल टैक्स हटाने का वादा करके अपनी पार्टी की बड़ी योजना का संकेत दिया है, जिसके जरिए उन्होंने उद्यमिता और स्टार्टअप को बढ़ावा देकर देश में नौकरियां पैदा करने का खाका बनाया है.उन्होंने कहा कि किसी भी नए कारोबार के लिए पहले तीन साल तक अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं होगी. राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान ट्वीट के जरिए अपने वादे के बारे में बताया, जिसे भाजपा सरकार के स्टार्टअप इंडिया और स्टैंडअप इंडिया के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें- हरियाणा में राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी के सभी वादे झूठे, हम देंगे NYAY
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
राहुल ने गुरुवार को ट्वीट में कहा, "युवा नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं? भारत के लिए नौकरियां पैदा करना चाहते हैं? आपके लिए हमारी यह योजना है : 1. किसी नए कारोबार के लिए पहले तीन साल तक कोई अनुमति लेने की जरूरत नहीं. 2. एंजेल टैक्स को गुडबाय 3. आप कितनी नौकरियां पैदा करते हैं उसके आधार पर ठोस प्रोत्साहन और टैक्स क्रेडिट. 4. आसान बैंक क्रेडिट."
कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा सरकार अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के सुनहरे मौके से चूक गई है. उन्होंने कहा, "उन्होंने नोटबंदी की और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का कार्यान्वयन त्रुटिपूर्ण रहा. अर्थशास्त्रियों ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं. स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया का जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं है. स्किल इंडिया सिर्फ नाम के लिए रह गया है."राहुल गांधी की घोषणा को लोकसभा चुनाव से पहले 'युवाओं के प्रति प्रीति' दिखाने के तौर पर देखा जा रहा है.राहुल भाजपा की अगुवाई वाली सरकार को हर साल दो लाख नौकरियां पैदा करने के वादे को पूरा करने में विफल बताकर सरकार पर लगातार हमले करते रहे हैं. (इनपुट-IANS)
वीडियो- OBC सम्मेलन में बोले राहुल गांधी, 'न्याय' का वादा पूरा करेंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं