गोविंद पुरी के रविदास मार्ग से शुरू हुए राहुल गांधी के पहले रोड शो का काफिला चुनाव के अंतिम दिन कांग्रेस के विधायक रहे जयकिशन के इलाके सुल्तान पुरी पहुचेंगा। इसके बाद वह ओखला में भी रोड शो करेंगे।
राहुल गांधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दो रोड शो कर रहे हैं। राहुल गांधी ने अब तक जहां-जहां रोड शो किया है, वह कांग्रेस के गढ़ रहे हैं। फिर चाहे कालका जी में सुभाष चोपड़ा हों या अंबेडकर नगर से चौ. प्रेम सिंह या सुल्तान पुरी हो या ओखला जहां से मो. आसिफ चुनाव लड़ रहे हैं।
राहुल गांधी के इस रोड शो का कितना असर दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ेगा ये चुनाव परिणाम ही बताएगा, लेकिन राहुल गांधी और सोनिया गांधी के अलावा दिल्ली में कई बड़े कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव प्रचार किया है।
इनमें अगर सबसे ज्यादा किसी विधानसभा में हाई-प्रोफोइल कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा रहा तो वह ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट है। जहां राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ग्रेटर कैलाश की इस सीट पर वीर भद्र सिंह, आनंद शर्मा, शीला दीक्षित से लेकर पश्चिम बंगाल के नेता प्रदीप भट्टचार्या और दीपा मुंशी तक ने चुनाव प्रचार किया है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी का मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज से है, हालांकि चुनाव से पहले के सर्वेक्षण कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं है, लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस इस चुनाव में हथियार डालते हुए दिखना नहीं चाहती है, बल्कि लड़ते दिखना चाहती है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करीब 25 फीसदी वोट पड़े थे। तब उसे 8 सीटें मिली थीं। देखना होगा कि इस बार कांग्रेस के नतीजे क्या लोगों को चौंका पाते हैं?
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं